{"_id":"581243164f1c1bac52bc3368","slug":"within-the-station-pointed-pistol","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के अंदर ही तान दी पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने के अंदर ही तान दी पिस्टल
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Thu, 27 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना श्यामपुर में उस समय दुस्साहस की बानगी देखने को मिली जब मारपीट के मामले में पहुंचे एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के एक युवक पर लाइसेंसी पिस्टल तान दी। थाना कैंपस में हुई इस घटना के बाद पुलिस के होश फाख्ता हो गए। आनन फानन में पुलिस ने जैसे तैसे दोनों पक्षों को खदेड़ा और पिस्टल कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के नाम पर पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद करने की कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को गांव कांगड़ी में देवी जागरण था। आयोजन स्थल पर गांव का ही एक युवक खाना खा रहा था। इसी बीच वह उठकर एक बार फिर खाना लेने चला गया। तभी गांव का ही दूसरा युवक कुर्सी पर बैठ गया। फिर जब युवक वापस पहुंचा तो उसने कुर्सी पर अपना हक जताया। बस इस बात को लेकर तू तू मैं मैं मारपीट में तब्दील हो गई। फिर मामला थाने पहुंच गया। थाने में स्थिति तब बिगड़ गई जब एक युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल दूसरे युवक पर तान दी। फिर दोनों पक्षों में थाने के अंदर ही मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ा। थानाध्यक्ष प्रदीप तोमर ने बताया कि पिस्टल कब्जे में ले ली गई है। इस संबंध में डीएम को लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट भेज रहे हैं। दोनों पक्षों के बीस ग्रामीणों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।