फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   With the immersion of Ganesh idols in procession

शोभायात्रा के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

Thu, 08 Sep 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Thu, 08 Sep 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
With the immersion of Ganesh idols in procession
ganesh mahotsav - फोटो : amarujala
गणेश चतुर्थी के दिन स्थापित गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन होने लगा है। बृहस्पतिवार को पंचपुरी में कई जगह विसर्जन यात्राएं निकाली गई। वैदिक विधि विधान के साथ प्रतिमाओं को गंगा में विसर्जित किया गया।
विज्ञापन


मध्य हरिद्वार से दो गणेश प्रतिमाएं स्थल पूजा के उपरांत गंगा तट के लिए रवाना हुई। शोभायात्राओं में बैंड बाजों के साथ साथ अनेक झांकियां शामिल थी। भूपतवाला से निकली शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए अग्रसेन घाट पहुंची। प्रतिमा के विसर्जन से पूर्व गणपति की आरती उतारी गई। उपनगरी ज्वालापुर के मेहतान से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कटहरा बाजार से होकर यह शोभायात्रा चौक बाजार, पीठ बाजार, अपर रोड, कस्साबान होते हुए गंगनहर तट पर पहुंची और सीताघाट पर प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम से किया गया। कनखल के कृष्णानगर में स्थापित गणेश की शोभायात्रा सिंहद्वार तक पहुंची और प्रतिमा का विसर्जन पर किया गया। इसी भांति घरों में स्थापित प्रतिमाएं लेकर ढोल बाजों के साथ श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। अब प्रतिदिन स्थापित मान्यता के अनुसार प्रतिमाओं का विसर्जन होगा।
विज्ञापन


ऋषिकुल मैदान में चल रहे समारोह में संध्याकालीन आरती पूजा के पश्चात योगेश जमालिया ग्रुप ने नाट्य प्रस्तुति की। कलाकारों ने गणपति की उत्पत्ति और महिमा का उल्लेख करते हुए भगवान शिव की ओघढ़ पूजा की। इसी के साथ राधा कृष्ण नृत्य तथा सुदामा चरित्र की प्रस्तुतियां भी दी गई। मंचन करने वाले कलाकारों में मनोज, गुरजीत, दीपक, गौरव आदि प्रमुख रहे। संयोजक अशोक पाराशर आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। स्वतंत्र पुरी धाम के पंडाल में श्रीमहंत केदारपुरी के सानिध्य में पूजा अर्चना की गई। इस धाम में पीतल से बनी गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई है। लक्ष्मी नारायणपुरी, महेश पुरी आदि ने पूजा ने भाग लिया। पंचपुरी के अनेक पंडालों में गणेश पूजा सतत जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडालों में उमड़ रही भीड़
 श्रवणनाथ पार्क मायापुर में आयोजित गणेशोत्सव में महोत्सव के तहत पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना में पूर्व विधायक प्रदीप बत्रा और सुबोध उनियाल भी शामिल हुए। इस मौके पर रमेश जोशी, राजू मनोचा, सोहन, मोहन, नीरज जैन, नरेश शर्मा,अनिल अरोड़ा, जौनी अरोड़ा आदि का सहयोग रहा। दूसरी ओर ज्वालापुर स्थित मोहल्ला देवतान समिति की ओर से गणेशोत्सव में पूजा अर्चना की हुई। कार्यक्रम सुबह गणपति वंदना से शुरू होकर शाम को संगीत संध्या का आयोजन हुआ। प्रसिद्घ भजन गायक अनुराग शर्मा ने प्रस्तुति दी। इस मौके पर अजय चौहान, शगुन भगत, राम बल्ली, बह्मतार शर्मा, नितिन गोस्वामी, संजय भगत, काका कश्यप आदि का सहयोग रहा। गणपति महोत्सव समिति भाईजी का मंदिर चौक बाजार ज्वालापुर में महोत्सव के तहत 11 सितंबर को स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। प्रवक्ता अविक्षित रमन ने बताया कि समारोह जांच में प्रसिद्घ डाक्टर शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed