फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Will give a beating to China with the cooperation of the people: Mohapatra

जनता के सहयोग से चीन को देंगे करारी मात: महापात्रा

Sat, 15 Jan 2022 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Will give a beating to China with the cooperation of the people: Mohapatra
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य अजित महापात्रा ने कहा कि जनता के सहयोग से चीन को करारी मात दी जाएगी। उन्होंने कहा कि तिब्बत कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक लड़ाई का हिस्सा है। हमारी सनातन संस्कृति का बहुत सारा साहित्य आज भी तिब्बत व तिब्बतियों के पास सुरक्षित है। तिब्बत की आजादी केवल तिब्बतियों की स्वतंत्रता के लिए ही नहीं बल्कि देश की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन

भारत-तिब्बत समन्वय संघ (बीटीएसएस) के प्रथम स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य व राष्ट्रीय गोसेवा प्रमुख अजित महापात्रा ने कहा कि चीन दुनिया के लिए बड़ा खतरा बन गया है। वह न केवल तिब्बत के मानवाधिकारों का हनन कर रहा है बल्कि वहां के प्राकृतिक संसाधनों पर जबरन कब्जा करके दुनिया के लिए नया संकट पैदा कर रहा है। अब समय आ गया है कि चीन की विस्तारवादी नीति को करारा जवाब दिया जाए। इसके लिए भारत-तिब्बत समन्वय संघ जैसे संगठनों को आक्रामक भूमिका निभानी होगी। बीटीएसएस के केंद्रीय संरक्षक व पूर्व राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि जन-जन के सहयोग से चीन के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ी जाएगी। तिब्बत के लिए लड़ाई केवल तिब्बत के लिए ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की लड़ाई है। बीटीएसएस की महिला विभाग की राष्ट्रीय अध्यक्ष नामग्याल सेकी ने कहा कि भारत तिब्बतियों का सच्चा साथी है और तिब्बत की जंग में भारत का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर बीटीएसएस के केंद्रीय संयोजक हेमेंद्र तोमर, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अरविंद केसरी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री नरेंद्र पाल सिंह भदौरिया, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजित अग्रवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed