{"_id":"65aacfcd9640f16bf6017a14","slug":"will-establish-industry-in-laldhang-by-taking-noc-from-forest-department-haridwar-news-c-5-1-drn1030-332476-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: वन विभाग से एनओसी लेकर लालढांग में स्थापित करेंगे उद्योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: वन विभाग से एनओसी लेकर लालढांग में स्थापित करेंगे उद्योग
विज्ञापन
I
II
I
I
I
I- जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने शुक्रवार को उद्योग मित्रों की बैठक में प्रस्ताव बनाने के दिए निर्देश
I
Iजिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक हुई। इसमें उन्होंने महाप्रबन्धक उद्योग पल्लवी गुप्ता के प्रस्तुतीकरण से हरिद्वार, बहादराबाद, रुड़की तथा भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्रों के सम्बन्ध में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने लालढांग क्षेत्र में उद्योग के लिए चिन्हित भूमि के वन क्षेत्र में होने पर तत्काल प्रस्ताव मांगा। उन्होंने कहा कि वन विभाग से एनओसी लेकर तत्काल लालढांग में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करें।
I
Iबैठक में मौजूद औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधियों ने सिडकुल में नए उद्योगों की स्थापाना के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने आरएम सिडकुल से जवाब मागा। आरएम ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र भगवानपुर के विभिन्न क्षेत्रों में सीमांकन का कार्य प्रगति पर है। सिडकुल हरिद्वार फेस-2 को लेकर कार्यवाही गतिमान होने की जानकारी दी।
I
I
I
Iजिलाधिकारी ने सिडकुल की सड़कों की मरम्मत शीघ्र कराने और जलभराव वाले स्थानों पर सिंचाई विभाग द्वारा जल्द कार्य पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।
I
Iऔद्योगिक क्षेत्र बहादराबाद क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों का जिक्र आया तो अधिकारियों ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र बहादराबाद में 40 स्ट्रीट लाइटों का कार्य पूर्ण कर दिया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि अगर कहीं स्ट्रीट लाइट और स्थापित होनी है, तो उसके संबंध में जल्द प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करें। उन्होंने सभी कार्याें की समीक्षा रिपोर्ट एक सप्ताह में प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
I
I
I
Iबैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दीपेन्द्र सिंह नेगी, एसडीएम अजय वीर सिंह, डिप्टी कलक्टर मनीष सिंह, एसपी ट्रैफिक पंकज गैरोला, आरएम सिडकुल जीएस रावत, परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण ईकाई (गंगा) पेयजल मीनाक्षी मित्तल, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, कार्यकारी अध्यक्ष एसएमएयू सिडकुल डॉ. मोहेन्द्र आहूजा, चेयरमैन एसएमएयू सिडकुल डॉ. हरेन्द्र गर्ग, लीड बैंक मैनेजर संजय सन्त आदि मौजूद रहे।I