{"_id":"68a8ba19f145229f42031134","slug":"wife-accused-of-conspiring-to-marry-another-man-and-threatening-him-haridwar-news-c-35-1-hrd1002-137139-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पत्नी पर साजिश रच दूसरे युवक से शादी करने और धमकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पत्नी पर साजिश रच दूसरे युवक से शादी करने और धमकाने का आरोप
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि उसने एक अन्य युवक के साथ मिलकर न सिर्फ उसका मकान अपने नाम करा लिया, बल्कि बिना तलाक लिए ही उससे अलग होकर उसी युवक से शादी भी कर ली। आरोप है कि अब आरोपी उसे और उसकी पांच साल की बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ब्रज विहार कॉलोनी वार्ड नंबर 59 निवासी योगेश कुमार पुत्र रामपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 2019 में हिना से हुआ था। वर्ष 2020 में उसकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि मार्च 2023 में हिना का संपर्क जम्मू-कश्मीर निवासी विशाल बक्शी से हुआ। इसके बाद हिना ने विशाल के साथ मिलकर षड्यंत्रपूर्वक मकान अपने नाम करा लिया।
आरोप है कि फरवरी 2024 में पत्नी घर छोड़कर चली गई और 14 फरवरी को विशाल बक्शी से विवाह कर लिया। वर्तमान में वह जम्मू-कश्मीर में विशाल के साथ रह रही है, जबकि योगेश अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ हरिद्वार स्थित मकान में रह रहा है। योगेश का आरोप है कि मकान से बेदखल करने की नीयत से विशाल और उसके साथियों ने उस पर हमला भी किया।
विज्ञापन
12 अगस्त को उसके मोबाइल पर एक ऑडियो रिकार्डिंग भी आई, जिसमें हिना और विशाल कुछ असामाजिक तत्वों से बातचीत कर रहे हैं। इसमें पैसे के लेन-देन के बदले उसका हाथ-पैर तोड़कर बिस्तर पर डालने की बात कही जा रही है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।