फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   When the gates of Chardham were opened, Haridwar blossomed

चारधाम यात्रा शुरू होने से धर्मनगरी भी गुलजार

Wed, 29 Sep 2021 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
When the gates of Chardham were opened, Haridwar blossomed
चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से धर्मनगरी भी गुलजार होने लगी है। हरिद्वार में औसतन रोजाना करीब 60 हजार श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं। यात्रा शुरू होने से पहले तक इनकी संख्या करीब 13 हजार रोजाना थी। श्रद्धालुओं की तादात बढ़ने पर होटल और धर्मशालाएं पैक होने लगी हैं। बाजारों और गंगा घाटों पर भी रौनक लौट आई है। यात्रियों की संख्या बढ़ने से सभी व्यवसायियों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन

पिछले साल यात्रा शुरू होने से पहले ही कोरोना संक्रमण फैलने लगा था और पूरे देश में लॉकडाउन लगाना पड़ा था। पिछले साल यात्रियों को आने की अनुमति नहीं दी गई थी। इस साल भी अप्रैल और मई में दूसरी लहर के चलते कोविड कर्फ्यू लागू करना पड़ा। दूसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा शुरू करने की तैयारी की तो हाईकोर्ट ने रोक लगा दी। तब से सभी राजनीतिक दल और व्यापारिक संगठन यात्रा शुरू करने की मांग उठा रहे थे। सरकार की अपील पर
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने 16 सितंबर से चारधाम यात्रा पर लगी रोक सशर्त हटा दी थी। हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या सीमित रखी गई है।
चारधाम यात्रा के लिए प्रदेश सरकार ने कई नियम लागू किए हैं और सीमित संख्या में यात्री वहां पहुंच रहे हैं, हरिद्वार और ऋषिकेश तक काफी संख्या में यात्री सैर करने पहुंच रहे हैं। हरिद्वार चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार है। धर्मनगरी में करीब 450 धर्मशालाओं में 40 हजार क्षमता के सापेक्ष पहले चार से पांच हजार के आसपास श्रद्धालु रुक रहे थे। अब रोजाना बीस हजार यात्री ठहरने लगे हैं। हरिद्वार में होटलों की संख्या में छह सौ के लगभग है। चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले होटलों में सात से आठ हजार लोग पहुंच रहे थे। अब यह संख्या 40 हजार के आसपास पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
गंगा घाट और मंदिरों में उमड़ रही भीड़
हरिद्वार तक आने के लिए कोई रोक-टोक नहीं है। इसलिए यहां काफी संख्या में यात्री पहुंच रहे। गंगा घाट सुबह से देर रात तक गुलजार रहते हैं। हरकी पैड़ी ही नहीं अन्य घाटों पर काफी संख्या में बाहरी प्रदेशों के लोगों को देखा जा सकता है। इसकेक अलावा मनसा देवी, चंडी देवी मंदिर, माया देवी मंदिर, श्री दक्षेश्वर आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगी रहती हैं। हरकी पैड़ी के अलावा आसपास के बाजारों में काफी संख्या में यात्री नजर आते हैं।
---------------
चारधाम यात्रा शुरू होने से यात्रियों की संख्या में धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है। इससे यात्री होटलों में भी ठहर रहे हैं। इससे होटल कारोबारियों को राहत मिल रही है।

- आशुतोष शर्मा, अध्यक्ष, हरिद्वार होटल एसोसिएशन
-------------
कोरोना के कारण बंद पड़ी चारधाम यात्रा से श्रद्घालु धर्मनगरी में भी नहीं पहुंच पा रहे थे। अब श्रद्घालुओं का आना जाना शुरू हो गया है। उम्मीद है कि आने वाले समय में श्रद्घालुओं की संख्या में और बढ़ोत्तरी होगी।
- महेश गौड़, अध्यक्ष, राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed