फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   When not fighting among themselves: CM

वक्त आपस में लड़ने का नहीं: सीएम

Mon, 23 Jan 2017 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Mon, 23 Jan 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार नगर विधानसभा सीट के प्रत्याशी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी और पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी को एक मंच पर लाकर सीएम हरीश रावत ने दोनों के गिले शिकवे दूर किए। इस मौके पर सीएम ने कहा कि यह वक्त आपस में नहीं फिराकपरस्त ताकतों से लड़ने का है।

सोमवार देर शाम हरिद्वार पहुंचे हरीश रावत  और किशोर उपाध्याय ने सतपाल ब्रह्मचारी से वार्ता की।  इस दौरान सतपाल समर्थकों ने ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी को प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध करते हुए सतपाल ब्रह्मचारी को ही टिकट देने की मांग उठाई।  करीब दस मिनट तक सतपाल के समर्थक नारेबाजी करते रहे। इस पर सतपाल आगे आए और समर्थकों को अपनी इज्जत का हवाला देते हुए शांत किया। हंगामा शांत होने के बाद हरीश रावत ने
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को भावनात्मक रूप से कुरेदना शुरू किया।  उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए  कहा कि पहले से ही मोदी उत्तराखंड को कांग्रेस मुक्त करने  का दावा कर रहे है, ऐसे में अपने प्रत्याशी का विरोध करोगे तो कैसे फतह होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि सीएम हरीश रावत ने बहुत सोच समझकर प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं, जिनका सभी को सहयोग करना होगा। हरिद्वार नगर सीट के प्रत्याशी ब्रह्मस्वरूप ने कहा कि जनता के इस विश्वास को ठेस नहीं पहुंचने देंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार,  संजय पालीवाल, अरविंद शर्मा, मनोज जैन, राव आफाक अली, पुरुषोत्तम शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed