फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Administration launched encroachment removal campaign from Shivmurti Chowk to Bhimgoda in Haridwar

Haridwar: जेसीबी ने मुंह खोला तो सड़कों ने खुले में ली सांस, शिवमूर्ति से भीमगोड़ा तक फिर गरजा बुलडोजर

Sat, 02 Jul 2022 11:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 02 Jul 2022 11:56 PM IST
सार

हरिद्वार में प्रशासन ने शिवमूर्ति चौक से भीमगोड़ा तक चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अतिक्रमण हटाओ टीम को देखकर दुकानदारों में खलबली मच गई और वह सड़क पर रखे अपने सामान को दुकानों के अंदर रखने लगे। 

विज्ञापन
Administration launched encroachment removal campaign from Shivmurti Chowk to Bhimgoda in Haridwar
अतिक्रमण हटने के बाद शिवमूर्ति क्षेत्र का दृश्य - फोटो : HARIDWAR

विस्तार

हरिद्वार में सड़कों के किनारे किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। जिला, पुलिस और नगर निगम प्रशासन ने संयुक्त रूप से शिवमूर्ति चौक से भीमगोड़ा तक अभियान चलाकर जेसीबी से अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। सड़क पर रखे सामान को जब्त कर लिया। सामान जब्त करने के दौरान व्यापारियों की नगर निगम के कर्मचारियों के साथ नोकझोंक भी हुई। अतिक्रमण हटाने के बाद सड़कें खुली-खुली नजर आईं।

विज्ञापन


धर्मनगरी की बिगड़ी यातायात व्यवस्था और सड़कों के किनारे किए गए अतिक्रमण को लेकर शुक्रवार को अभियान चलाया गया। शिवमूर्ति से लेकर सिटी पोस्ट ऑफिस, अपर रोड होते हुए भीमगोड़ा तक अतिक्रमण हटाया गया। सुबह 10 बजे सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी शेखर सुयाल, नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती, नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत शिवमूर्ति पर पहुंचे।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन की दीवार के किनारे नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटवाना शुरू किया गया। इसके बाद पुरुषार्थी मार्केट के बाहर कई ढाबों के संचालकों ने काउंटर रखे हुए थे। वहीं सड़क पर तिरपाल भी टांगी हुई थी। टीम को देखते हुए काउंटरों को अंदर रखने लगे तो नगर निगम के कर्मचारियों ने इस काउंटरों को उठाकर ट्रैक्टर-ट्राली में डाल लिया और नगर निगम में ले गए। तिरपालों को भी जेसीबी की मदद से हटाया गया। ढाबों के बाहर सड़क पर रखे तंदुर की भट्ठियों को भी तोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाओ टीम को देखकर दुकानदारों में खलबली मच गई और वह सड़क पर रखे अपने सामान को दुकानों के अंदर रखने लगे। अपर रोड पर तो सड़क 20 फुट चौड़ी नजर आई। दुकानों के सामने फुटपाथ व सड़क पर रखे सामान को उठाने को लेकर कई जगहों पर दुकानदारों की निगम कर्मियों में नोकझोंक भी हुई। मगर भारी संख्या में पुलिसबल को देखकर कोई विरोध नहीं कर पाया। शुक्रवार को शिवमूर्ति से लेकर अपर रोड होते हुए भीमगोडा तक अतिक्रमण मुक्त सड़क नजर आई है। अतिक्रमण हटने से यात्रियों को काफी राहत मिली है।

सड़कों पर नजर आए बुलडोजर और जेसीबी
शहर की सड़कों पर शुक्रवार को बुलडोजर और जेसीबी ही नजर आई। वहीं कई ट्रैक्टर-ट्रालियां भी नगर निगम के की ओर से अतिक्रमण में जब्त किए जाने वाले सामान को उठान के लिए लगाई गई थी। शिवमूर्ति से लेकर ललतारो पुल तक छह बुलडोजर, तीन जेसीबी अतिक्रमण को हटवा रही थी।

नहीं नजर आए व्यापारी नेता
आमतौर से सब जगह नजर आने वाले व्यापारी नेता शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कहीं भी दिखाई नहीं दिए। जबकि अतिक्रमण को लेकर सबसे ज्यादा यहीं व्यापारी नेता प्रशासन का विरोध करना शुरू करते हैं।

बिना किसी विरोध के अतिक्रमण को हटवाया गया। इसके साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि वह किसी भी प्रकार का अतिक्रमण दोबारा करते हैं तो इस बार सख्त कार्रवाई की जाएगी। - दयानंद सरस्वती, नगर आयुक्त, हरिद्वार


शिवमूर्ति से लेकर अपर रोड होते हुए भीमगोड़ा तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। सड़क पर जो भी दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया था उसे हटवाया। इसके साथ ही दोबारा से अतिक्रमण करने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी भी दी गई है। - स्वतंत्र कुमार सिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed