फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Were refilling gas illegally, 80 commercial gas cylinders seized

Haridwar News: अवैध रूप से कर रहे थे गैस रिफिलिंग, 80 काॅमर्शियल गैस सिलिंडर किए जब्त

Mon, 28 Oct 2024 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Were refilling gas illegally, 80 commercial gas cylinders seized
हरिद्वार। अवैध रूप से चल रहे गैस रिफिलिंग के धंधे पर पूर्ति विभाग की ओर से छापा मारा गया। मौके से 80 काॅमर्शियल जब्त कर लिए गए। हर सिलिंडर पर सरकार को 900 रुपये का चूना लग रहा था।
विज्ञापन

रविवार को जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह ने गोपनीय सूचना प्राप्त होते ही तत्काल टीम का गठन कर छापेमारी की। उन्होंने टीम के साथ जुर्स कंट्री से लगभग 5 किमी दूर पार्वती एनक्लेव के पास हृदय राम निवास पर छापा मारा। वहा अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का धंधा चलता हुआ मिला। जिससे सरकार को प्रतिदिन लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह ने स्वयं अपने नेतृत्व में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रवि सनवाल, पूर्ति निरीक्षक मुकुल शर्मा, पूर्ति निरीक्षक सतीश के साथ मुखबिर की ओर से बताए गए स्थान पर पहुंचे। वहां पर संदिग्ध हालत में खड़े वाहन की चेकिंग में 30 काॅमर्शियल गैस सिलिंडर बरामद हुए। हृदय राम निवास भवन में चेकिंग के दौरान 50 कॅमर्शियल गैस सिलिंडर, दो नोजल पकड़े गए, जो घरेलू गैस सिलिंडर से कॅमर्शियल गैस सिलिंडर भरने के काम आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि मौके से विजेंद्र निवासी धनपुरा, निशांत निवासी धनपुरा, सचिन निवासी धनपुरा के साथ ही भवन मालिक बल सिंह चौहान के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अवैध तरीके से घरेलू सिलिंडर से कॅमर्शियल गैस सिलिंडर भरने में प्रति सिलिंडर सरकार को लगभग 900 रुपये के राजस्व की हानि हो रही थी। अवैध रिफिलिंग से आसपास के क्षेत्र के लिए भी खतरा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed