फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   We have to come forward to save Ganga: Upadhyay

गंगा को बचाने के लिए आगे आना होगा : उपाध्याय

Sat, 21 Sep 2024 03:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
We have to come forward to save Ganga: Upadhyay

विज्ञापन
भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि हिमालय और गंगा को बचाने के लिए संत समाज को आगे आना होगा। हम सभी के प्रयास से मिलजुल कर ही गंगा और हिमालय का अस्तित्व बच सकता है। राज्य और केंद्र सरकार लगातार इसके लिए प्रयासरत है एवं भिन्न-भिन्न योजनाओं के साथ लगातार कार्य कर रही है।

भूपतवाला स्थित श्री चेतन ज्योति आश्रम में प्रेस वार्ता वार्ता के दौरान भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान समय में ग्लेशियर और हिमखंडों के पिघलने से लगातार भारत ही नहीं अपितु विश्व भर में मानवता पर खतरा मंडरा रहा है। मां गंगा का वेग निरंतर घट रहा है। अब जरूरत है कि आम जनमानस, सरकार और संत समाज को मिलजुलकर जन जागरण अभियान चलाते हुए हिमालय और गंगा की रक्षा के लिए आगे आना होगा।
विज्ञापन




पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किशोर उपाध्याय ने कहा कि हरिद्वार के संत समाज से लाखों करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्त जुड़े हैं। संत समाज के साथ नवरात्रि के पहले दिन हरिद्वार में बड़े स्तर पर हिमालय और गंगा के अस्तित्व को बचाने के लिए जन जागरण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं श्री चेतन ज्योति आश्रम के अध्यक्ष स्वामी ऋषिश्वरानंद एवं बाबा हठयोगी महाराज ने कहा कि जल्द ही संत समाज राज्य सरकार से मांग करेगा कि प्रत्येक विद्यालय में सरकार हिमालय और पर्यावरण की रक्षा के प्रति बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए। इस अवसर पर मंहत सुतिक्षण मुनि, महंत रामविशाल दास, भाजपा नेता पुरुषोत्तम शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, श्रवण कुमार अनिल जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed