फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Waterlogging in Sapt Sarovar, demand for drainage raised

Haridwar News: सप्त सरोवर में जलभराव, निकासी की मांग उठाई

Wed, 06 May 2026 07:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 06 May 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in Sapt Sarovar, demand for drainage raised
गंगा माता आई हॉस्पिटल के सामने पानी नाला न होने से सड़क पर बहता पानी । संवाद 
सप्तऋषि। कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के तहत चल रहे सीवर और सड़क निर्माण कार्यों के बीच हल्की बारिश के बाद सप्त सरोवर क्षेत्र में सड़कों पर कीचड़ और सीवर का गंदा पानी फैल गया। स्थानीय निवासी सन्नी मल्होत्रा ने बताया कि गढ़वा घाट मार्केट में पानी निकासी का नाला एक दशक से अधिक समय से अवरुद्ध है जिससे अजर धाम अंध विद्यालय तक करीब 200 मीटर तक गंदा पानी गंगा माता आई हॉस्पिटल के सामने से सड़क पर बहता रहता है। साथ ही मेले के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है। उदयराज बिश्नोई ने कहा कि गढ़वा घाट मार्केट से बहता दूषित पानी सड़कों पर फैलकर सप्तऋषि तिराहे के पास नाले में गिरता है, जिस पर जिलाधिकारी को संज्ञान लेना चाहिए। स्थानीय पार्षद आकाश भाटी ने बताया कि समस्या से मंत्री व विधायक मदन कौशिक को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया है, ताकि क्षेत्रवासियों को गंदे पानी की समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed