{"_id":"689641dd1c7922e8420a04b3","slug":"warning-of-lockout-issued-if-power-cuts-are-not-stopped-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-136642-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बिजली कटौती बंद न करने पर दी तालाबंदी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बिजली कटौती बंद न करने पर दी तालाबंदी की चेतावनी
विज्ञापन
हरिद्वार। लालढांग क्षेत्र में घंटों हो रही बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने मायापुर स्थित ऊर्जा निगम के अधिकारियों से नाराजगी जताई। कहा कि विद्युत कटौती बंद की जाए।
इस दौरान कांग्रेस नेता गुरजीत लहरी ने कहा कि लालढांग क्षेत्र वन्यजीव बाहुल्य क्षेत्र है। ऐसे में घंटों की बिजली कटौती से जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। बिजली न होने से कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। इसके साथ ही आम जनजीवन भी प्रभावित होता है। लिहाजा क्षेत्र में बिजली की सप्लाई सुचारू रहनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सप्ताह के अंदर विद्युत कटौती बंद कर आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो चंडीघाट और गैंडीखाता बिजली घर पर तालाबंदी कर ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ जाएंगे। अधिशासी अभियंता दीपक सैनी ने आश्वासन दिया कि बिजली कटौती नहीं की जाएगी। इस मौके पर सचिन, धर्मवीर, रजत, सोनू आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- --