{"_id":"63372e0225b79d06a376a241","slug":"waiting-for-hours-first-for-the-result-and-then-for-the-certificate-haridwar-news-drn4242868140","type":"story","status":"publish","title_hn":"व जिताओं को बंटे प्रमाण पत्र, अपडेट नहीं किए परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व जिताओं को बंटे प्रमाण पत्र, अपडेट नहीं किए परिणाम
सार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में अव्यवस्थाएं हावी रही।चुनाव आयोग की साइड पर जिला पंचायत सदस्य के कॉलम में तो पहले दिन कोई परिणाम नहीं दर्ज हुए।दूसरे दिन भी केवल नारसन ब्लॉक के परिणाम ही अपडेट हुए।
विज्ञापन
विस्तार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में अव्यवस्थाएं हावी रही। जिला निर्वाचन अधिकारी के 15 घंटे में मतगणना पूरी करने का दावा हवा हो गया। करीब 72 घंटे में मतगणना पूरी हुई। जिला पंचायत सदस्य की सीटों पर जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र बंटने शुरू हो गए, लेकिन जिला निर्वाचन अधिकारी ने परिणाम तक सार्वजनिक नहीं किए। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी सीटों के परिणाम देर रात तक अपडेट नहीं किए गए, जिससे ग्रामीण एक-दूसरे से परिणाम पूछते नजर आए।
जिला प्रशासन ने मतदान से लेकर मतगणना को अधिक व्यवस्थित ढंग कराने के दावे किए थे। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने भी कहा था कि जिलेभर के चुनाव परिणाम 12 से 15 घंटे में घोषित कर दिए जाएंगे। इसके लिए टेबल और मतगणना करने वाले कर्मचारियों की संख्या कई गुना अधिक बढ़ाने की बात कही थी। लेकिन मतगणना को लेकर किए गए दावे हवाई साबित हुए। अव्यवस्थाओं के चलते प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को फजीहत झेलनी पड़ी।
अव्यवस्थाओं का दौरान मतगणना स्थल पर ही खत्म नहीं हुआ। चुनाव परिणाम घोषित होने के कई घंटे बाद तक जीत का प्रमाणपत्र देने के लिए प्रत्याशियों को घंटों इंतजार करवाया। चुनाव जीतने वाले लोग दोपहर में ही जिला पंचायत कार्यालय पहुंच गए थे। शाम को पांच बजे बाद प्रमाणपत्र देने शुरू किए। लेकिन निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन परिणाम अपडेट नहीं किए गए। जिला सूचना विभाग ने मतगणना के पहले दिन से लेकर आखिर तक मतगणना परिणाम जारी नहीं किए।
विज्ञापन
चुनाव आयोग की साइड पर जिला पंचायत सदस्य के कॉलम में तो पहले दिन कोई परिणाम नहीं दर्ज हुए। दूसरे दिन भी केवल नारसन ब्लॉक के परिणाम ही अपडेट हुए। भगवानपुर, रुड़की, लक्सर, बहादराबाद व खानपुर ब्लॉक क्षेत्र की जिला पंचायत सीटों के चुनाव परिणाम तीसरे दिन भी वेबसाइट पर देर रात तक अपलोड नहीं हुए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि वेबसाइट पर परिणाम अपलोड तेजी से करने के निर्देश दे दिए गए हैं।