फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   VPDO suspended over irregularities amounting to Rs 26 lakh

Haridwar News: 26 लाख रुपये की अनियमितता में वीपीडीओ निलंबित

Sat, 17 Oct 2026 07:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
VPDO suspended over irregularities amounting to Rs 26 lakh
डीपीआरओ ने की कार्रवाई, लक्सर ब्लॉक क्षेत्र का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। ग्राम पंचायत विकास योजना बिना भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड किए 26 लाख लाख रुपये निकालने की अनियमितता में वीपीडीओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह ने एडीओ पंचायत लक्सर की संस्तुति रिपोर्ट पर की है।

दरअसल, लक्सर के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) की ओर से सात सितंबर को डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह को संस्तुति रिपोर्ट भेजी गई है। इसमें बताया कि क्षेत्र के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुशील सती ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) को पंचायतीराज मंत्रालय भारत सरकार के ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड नहीं किया।
विज्ञापन

उसने बिना जीपीडीपी पोर्टल पर अपलोड किए ग्राम पंचायत अकबरपुर उद की 6.66 लाख, दरगाहपुर 9.45 लाख, मुंडाखेडा कलां की 9.44 और नेतवाला सैदाबाद 0.51 लाख समेत कुल 26.06 लाख रुपये नियम विरुद्ध तरीके से निकाल ली। यह राज्य वित्त की चालू वित्तीय वर्ष की पहली किस्त थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने डीपीआरओ को बताया कि बिना जीपीडीपी अपलोड किए धनराशि निकालकर घोर वित्तीय अनियमितता और शासकीय धनराशि के दुरुपयोग किया है। एडीओ पंचायत की ओर से 22 अगस्त 2026 को नोटिस भेजकर मांगे गए स्पष्टीकरण का भी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुशील सती ने कोई जवाब नहीं दिया, जो अनुशासनहीनता और उच्चाधिकारी के आदेशों की अवहेलना को दर्शाता है। यही नहीं उच्चाधिकारी की ओर से अन्य मामलों में भी चाहे गए स्पष्टीकरण आदि का ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की ओर से उत्तर नहीं दिए जाने की शिकायतें पाई गई हैं। इसे डीपीआरओ ने गंभीर अपराध मानते हुए ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुशील सती को निलंबित कर दिया है। उन्हें लक्सर ब्लॉक से हटाकर बहादराबाद ब्लॉक मुख्यालय अटैच कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed