{"_id":"620bc2ba177ee10ce06f0902","slug":"voting-fell-further-in-the-state-than-last-time-haridwar-news-drn404166874","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में आगे तो पिछली बार की तुलना गिरा जिले में मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में आगे तो पिछली बार की तुलना गिरा जिले में मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव के मतदान में हरिद्वार जिला प्रदेश में सबसे आगे रहा है। लेकिन जिले का मतदान प्रतिशत 2017 की तुलना में कम रहा है। जिले में सिर्फ झबरेड़ा सीट पर 2.07 मतदान वृद्धि हुई है। जबकि बाकी सभी सीटों पर पिछले चुनाव के सापेक्ष 1.89 फीसदी मतदान में गिरावट दर्ज हुई है।
हरिद्वार जिले में प्रदेश में सर्वाधिक 11 सीटें हैं। देहरादून के बाद सबसे अधिक 110 प्रत्याशी हरिद्वार जिले से चुनाव मैदान में हैं। प्रदेश में सर्वाधिक 15 महिला प्रत्याशी भी हरिद्वार की अलग अलग सीटों से चुनावी दंगल में हैं। सर्वाधिक 1420182 मतदाताओं की संख्या भी हरिद्वार में है। जिला निर्वाचन विभाग, सामाजिक संगठनों ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अभियान चलाए। हर विधानसभा में जनजागरूकता अभियान में ग्रामीणों ने भागीदारी की।
73.80 फीसदी मतदान के साथ हरिद्वार जिला प्रदेश में सबसे आगे रहा। लेकिन हरिद्वार जिले की बात करें तो 2017 की तुलना में 1.89 फीसदी कम मतदान हुआ। पिछले चुनाव में 75.69 फीसदी मतदान हुआ था। हरिद्वार नगर सीट पर पिछले चुनाव में 65.01 फीसदी मतदान था, जो कि इस बार 62.30 फीसदी रहा। झबरेड़ा में 78.12 फीसदी मतदान हुआ, जो कि 2017 में 76.02 फीसदी हुआ था। हरिद्वार ग्रामीण में 80.88 फीसदी लोगों ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत गिरने से हर कोई अपने अपने कयास लगा रहा है।