फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Krishna Kant won medals at the Dragon Boat Championship

Haridwar News: ड्रैगन बोट चैंपियनशिप में कृष्ण कांत ने जीते पदक

Wed, 21 Oct 2026 11:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Krishna Kant won medals at the Dragon Boat Championship
नई दिल्ली की भलस्वा झील में 18 से 20 अक्तूबर तक आयोजित 13वीं राष्ट्रीय ड्रैगन बोट चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम ने छह स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य समेत आठ पदक जीते। प्रतियोगिता में आईआईटी रुड़की के खिलाड़ियों दीपावली और कृष्ण कांत ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सीनियर, अंडर-24, जूनियर और सब-जूनियर वर्गों के साथ चौथी पैरा ड्रैगन बोट चैंपियनशिप की स्पर्धाएं भी आयोजित की गईं। उत्तराखंड की ओर से 27 पुरुष और आठ महिला खिलाड़ियों समेत कुल 35 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। आईआईटी रुड़की की दीपावली ने 500 मीटर ओपन स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं, कृष्ण कांत ने अंडर-24 वर्ग में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया। ड्रैगन बोट इंडिया एंड ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील कुमार और सचिव मानद कैप्टन करमवीर सिंह ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। आईआईटी रुड़की के खेल अधिकारी एवं फेडरेशन के मानद उपाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार पांडेय ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed