{"_id":"6ad8f6306db6931d4f064099","slug":"the-municipal-corporation-will-open-tenders-for-development-works-worth-five-crore-today-haridwar-news-c-5-1-drn1027-1095921-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: नगर निगम आज खोलेगा पांच करोड़ के विकास कार्यों के टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: नगर निगम आज खोलेगा पांच करोड़ के विकास कार्यों के टेंडर
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से शहर में विकास कार्यों को गति देने के लिए मंगलवार को करीब पांच करोड़ रुपये के टेंडर खोले जाएंगे। इसके तहत 63 निर्माण कार्य कराए जाने हैं। इनमें क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और नाले-नालियों का निर्माण शामिल है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित कार्य शुरू कराए जाएंगे। इससे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
नगर निगम की बोर्ड बैठक में पार्षदों की ओर से दिए गए प्रस्तावों के आधार पर इन निर्माण कार्यों के टेंडर जारी किए गए थे। इनमें सड़क और जल निकासी से संबंधित कार्य प्रमुखता से शामिल हैं। कई इलाकों में सड़कें क्षतिग्रस्त होने और नाले-नालियों की स्थिति खराब होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य पूरे होने के बाद इन समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।
इससे पहले नगर निगम करीब आठ करोड़ रुपये की लागत के 90 निर्माण कार्यों के टेंडर जारी कर चुका है। इनमें से अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं। अब दूसरे चरण में पांच करोड़ रुपये के 63 कार्यों के टेंडर खोले जाएंगे। मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को करीब पांच करोड़ रुपये के टेंडर खोले जाएंगे। बोर्ड बैठक में पार्षदों की ओर से दिए गए प्रस्तावों के आधार पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर में प्रस्तावित निर्माण कार्यों को पूरा कराने पर जोर दिया जा रहा है।