फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Vote dealers active as voting nears

मतदान नजदीक आते ही वोटों के सौदागर सक्रिय

Wed, 09 Feb 2022 08:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 08:17 PM IST
विज्ञापन
Vote dealers active as voting nears
मतदान के लिए अब कुछ ही दिन बाकी हैं। 14 फरवरी को मतदान है। ऐसे में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय में नाश्ते से लेकर खाने-पीने की पूरी व्यवस्था की गई हैं। जनसंपर्क में पहुंचने वाले प्रत्याशियों से वोटों के सौदागर खुलकर कुछ खर्च करने को कहने लगे हैं। कोई गाड़ी में पेट्रोल तो कोई पैसे मांग रहे हैं। जनसंपर्क में पहुंचने वाले प्रत्याशियों को वोटों के सौदागरों से दो-चार होना पड़ रहा है। चुनाव है नेता जी सीधे टरका भी नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन

मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की धड़कनें भी तेज हो रही हैं। प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। हर तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। देहात से लेकर शहर के गली-मोहल्ले और गांवों में वोटों के सौदागर भी सक्रिय हो गए हैं। सौदागर समाज और जातियों में अपना वर्चस्व बताकर नेता जी पक्ष में मताधिकार करवाने का दावा कर रहे हैं। बदले में डिमांड की जा रही है।
विज्ञापन

वोटों के सौदागर चुनाव में प्रत्याशियों को जातिगत आंकड़े गिना रहे हैं। प्रति घर के वोटों के हिसाब से पैकेज भी समझा रहे हैं। गांव में जहां समुदाय के हिसाब से तो शहरी क्षेत्र में मोहल्ले के हिसाब से प्रत्याशी के पक्ष में वोट डलवाने का लालच देकर प्रत्याशियों को ब्लैकमेल कर रहे हैं। चुनाव आयोग की सख्ती के चलते प्रत्याशी इस बार बड़ी रैलियां और जनसभाएं नहीं कर पा रहे हैं। हर मतदाता तक पहुंचने का उनके पास समय भी नहीं है। ऐसे में वोटों के सौदागरों के साथ गठबंधन करना उनकी मजबूरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed