{"_id":"59149a874f1c1b1d68851691","slug":"vision-and-dedication-appear-in-the-photo","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजन और समर्पण दिखाई दे फोटो में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजन और समर्पण दिखाई दे फोटो में
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Thu, 11 May 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फोटो विशेषज्ञ माणिक कत्याल ने कहा कि फोटाग्राफी केवल एक रोजगार ही नहीं बल्कि किसी भी व्यक्ति के लिए पीढ़ी दर पीढ़ी संजोकर रखने वाली यादें हैं। ऐसे में फोटोग्राफर का यह दायित्व है कि वह अपने विजन और समर्पण के साथ ही जिस व्यक्ति का फोटो खींच रहे हैं उसके मनोभावों का भी ध्यान रखे और ये सारी चीजें फोटो में दिखाई भी देनी चाहिए।
माणिक कत्याल बृहस्पतिवार को मेला नियंत्रण कक्ष के सभागार में अमर उजाला का ओर से आउटडोर फोटोग्राफर्स के लिए आयोजित की गई फोटोग्राफी कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने फोटोग्राफी के टिप्स बताते हुए कहा कि आपके द्वारा खींचा गया फोटो खुद इस बात की गवाही देना चाहिए कि यह किस जगह और किस मौके का है। ताकि लोग फोटो को हमेशा संजोकर रखें। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फोटोग्राफी के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम प्रयोगों और कैमरों के संचालन के बारे में तकनीकी जानकारी भी दी। उन्होंने हरकी पैड़ी क्षेत्र के अध्यात्मिक महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि यहां फोटोग्राफी करने वाले लोगों की जिम्मेदारी सामाजिक रूप से और भी ज्यादा है।
अमर उजाला के वरिष्ठ फोटो पत्रकार राजीव गुप्ता ने भी कैमरों के संचालन के बारे में फोटोग्राफरों को जानकारी दी और शीघ्र ही एक और कार्यशाला का आयोजन कर फोटोग्राफरों को ज्ञानवर्द्घन करने की बात कही।
विज्ञापन
इससे पूर्व कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए गंगा सभा के समाज कल्याण मंत्री और होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि हरिद्वार में हरकी पैड़ी और अन्य गंगा घाटों पर कार्यरत फोटोग्राफर यहां के रॉल मॉडल व सजग प्रहरी हैं। वे जिस तरह का व्यवहार और काम की गुणवत्ता प्रस्तुत करेंगे हरिद्वार की ऐसी ही तस्वीर देश-विदेश में जाएगी। उन्होंने फोटोग्राफरों का आह्वान किया कि वे केवल व्यवसाय ही नहीं अपने सामाजिक दायित्व को समझते हुए अतिथि देवोभव: की भावना को क्रियान्वित करते हुए काम करें। क्षेत्रीय पार्षद कन्हैया खेवडिया ने कार्यशाला के आयोजन के लिए अमर उजाला परिवार का आभार जताया।
आउटडोर फोटोग्राफर्स मंच के संयोजक भीम सिंह रावत और राजकुमार अग्रवाल ने भी कार्यशाला के आयोजन को फोटोग्राफर्स के लिए लाभकारी और सकारात्मक पहल बताया। लंबे समय से फोटोग्राफी के क्षेत्र में सेवाएं देने के लिए भीम सिंह रावत को मुख्य अतिथि आशुतोष शर्मा ने सम्मानित भी किया। रावत ने अपने करीब तीन दशक के अनुभव सुनाकर नए साथियों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान राजीव तिवारी, संजय धीमान, बबलू, सोनू शर्मा, रोहित गिरि, मोहित सिंघल, रवि चौधरी विनोद साहू, राजीव धीमान, कंहैया प्रजापति, अनिल कुमार, सोनू तिवारी, दीपू वर्मा, और अनिल कुमार आदि समेत बड़ी संख्या में फोटोग्राफरों ने भाग लिया।
पुलिस के हमकदम बनें फोटोग्राफर
कार्यशाला में भाग लेने पहुंचे हरकी पैड़ी पुलिस चौकी के प्रभारी केदार सिंह चौहान ने फोटोग्राफरों को पुलिस का साथी बताते हुए कहा कि हरकी पैड़ी जैसे वीवीआईपी और अतिसंवेदनशील क्षेत्र में काम करने वाले फोटोग्राफर्स पुलिस के लिए हमकदम साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि गंगाघाटों पर होने वाली चोरी की घटनाओं, संदिग्ध लोगों की निगरानी, नशे का का कारोबार करने वालों आदि के बारे में जानकारी और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग दें।