{"_id":"57e6c0114f1c1bc32ca83583","slug":"villagers-lay-siege-to-the-ssp-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने एसएसपी कार्यालय का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने एसएसपी कार्यालय का किया घेराव
अमर उजाला ब्यूरो बहादराबाद
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव शांतरशाह के ग्रामीणों ने कच्ची शराब के विरोध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। गुस्साये ग्रामीणों का आरोप था कि शराब माफियाओें के हौसले इतने बुंलद हैं कि गांव में उनका विरोध करने वालों को डरा धमका कर चुप करा दिया जाता है। पुलिस भी इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है।
शांतरशाह गांव में काफी समय से कच्ची शराब बनाने व बेचने का काम चल रहा है। बड़ी रसूख रखने वाले इन लोगों के सामने ग्रामीणों की विरोध करने की हिम्मत नहीं होती। वे ग्रामीणों को डरा ध्मका कर चुप करा देते है। शुक्रवार को गांव की कुछ महिलाओं ने शराब माफियाओं का विरोध किया तो उन्होंने महिलाओं पर पथराव कर दिया। जिसमें कई महिलाएं घायल हो गई। महिलाओं ने भागकर जान बचाई। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को रोशनाबाद में एसएसपी कार्यालय का घेराव कर शराब माफियाओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर ज्ञापन दिया। । एसएसपी को ज्ञापन देने वालों में मोहर सिंह, रविंद्र सिंह, अमित कुमार, अनिल कुमार, सुरेश कुमार, सावन कुमार, रविंद्र सैनी, रामनरेश, माया देवी, पूनम, सविता, मंजू, करेशनी, ओमवती, कुसुम आदि सैकड़ों लोग शामिल थे।