फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Villagers furious over power cut in the inn

सराय में बिजली कटौती पर भड़के ग्रामीण

Fri, 03 Jun 2022 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Villagers furious over power cut in the inn
ज्वालापुर से सटे ग्राम सराय में तीन दिन से बिजली कटौती से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीण एकत्र होकर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बिजली घर पर पहुंचे। वहां नाराज ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। लोगों का पारा चढ़ता देख ऊर्जा निगम ने केबिल बदलकर विद्युत आपूर्ति सुचारु कराई, तब जाकर लोग लौटे।
विज्ञापन

तीन दिन से सराय स्थित गायत्री विहार कालोनी में लोगों को बिजली कटौती की समस्या से जूझना पड़ रहा है। दरअसल, ट्रांसफार्मर कम क्षमता का है और भार अधिक है। इससे लोड अत्यधिक होने से एबी केबिल बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही है। आए दिनभर बिजली गुल रहने से लोगों को समस्या झेलनी पड़ रही है। शुक्रवार को समस्या का हल न निकलने से नाराज ग्रामीण ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बिजली घर पर पहुंचे। हाजी कासिम अंसारी ने बताया कि गर्मी में ट्रांसफार्मर पर लोड अत्यधिक बढ़ने से फाल्ट हो रहे हैं। लाइन भी बेहद पुरानी है जिससे विद्युत आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने लाइन बदलकर समस्या दूर करने का आश्वासन दिया है। कर्मचारियों को भेजकर केबिल बदलवाई गई। तब जाकर लोगों ने बिजली की आपूर्ति सुचारु होने से राहत की सांस ली। इस मौके पर रेशमा, रिहाना, शकील, वसीम खान, अकरम आदि मौजूद रहे। उधर, ऊर्जा निगम के जेई वरुण पंवार ने बताया कि ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने से एबी केबिल में फाल्ट हो रहे थे। एबी केबिल बदलवा दी गई है। अब बिजली आपूर्ति सुचारु रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में लगी आग
ज्वालापुर के मालवीय धाम के पास बिजली ट्रांसफार्मर में बृहस्पतिवार देर रात आग लग गई। आग की लपटें देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। इससे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। आसपास के लोगों ने रेत और मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश की।

अघोषित विद्युत कटौती से सिंचाई प्रभावित
अघोषित बिजली कटौती से जहां खेतों में सिंचाई नहीं हो रही है वहीं, लोगों के रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। भट्टीपुर व पथरी बिजली घर से जुड़े गांवों की बिजली शुक्रवार को दिन में कई बार गुल हुई। सुबह तीन बजे बिजली गायब हुई और सुबह नौ बजे के बाद आई। इसके बाद दोपहर में दो बजे बिजली गायब हुई और देर शाम तक बिजली नहीं आई। बिजली आने जाने का कोई निर्धारित समय नहीं है। दिन और रात में कभी भी बिजली गायब हो रही है। शाहपुर, बादशाहपुर, नई कुंडी, नसीरपुर कलां, नसीरपुर खुर्द, पदार्था, धारीवाला, टिकौला, शेरपुर, हरसीवाला, रानीमाजरा,भुवापुर चमरावल, भट्टीपुर, शिवगढ़, फूलगढ़, गोविंदगढ़, दुर्गागढ़, आदर्शटिहरी नगर, टिहरी डोब नगर आदि स्थानों के लोगों को अघोषित बिजली कटौती के कारण भीषण गर्मी में परेशानी उठानी पड़ रही है। ऊर्जा निगम के एसडीओ आलोक चौहान का कहना है कि बिजली कटौती कंट्रोल रूम से हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed