फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Village heads of Panipat visited Shahpur Shitalakheda

Haridwar News: पानीपत के ग्राम प्रधानों ने किया शाहपुर शीतलाखेड़ा का भ्रमण

Thu, 25 Dec 2025 05:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 05:21 PM IST
विज्ञापन
Village heads of Panipat visited Shahpur Shitalakheda
पथरी। शाहपुर शीतलाखेड़ा ग्राम पंचायत में बृहस्पतिवार को हरियाणा राज्य के पानीपत से 35 ग्राम प्रधानों और पांच ग्राम पंचायत अधिकारियों का एक दल भ्रमण के लिए आया। ग्राम प्रधान दीपक सैनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने दूसरे राज्य से आए ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत अधिकारियों का स्वागत किया। पिछले दिनों शाहपुर शीतलाखेड़ा ग्राम पंचायत में हरियाणा राज्य के हिसार से सौ ग्राम प्रधानों व बीस ग्राम पंचायत अधिकारियों का एक दल भ्रमण के लिए आया था। ग्राम प्रधान दीपक सैनी व ग्राम पंचायत अधिकारी अजय चौहान के साथ दल ने गांव का भ्रमण किया। गांव की स्वच्छता, सुंदरता व साफ सफाई और विकास कार्यों को देखा है। इस मौके पर पंचायत सदस्य संजय सिंह, पूर्व प्रधान रोहिताश सिंह, उप प्रधान छोटू जयंत, भोपाल सिंह, आनंद कुमार, राहुल प्रजापति, सोहन सिंह, विनोद कुमार, सोनू कुमार, विनोद सैनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed