{"_id":"695e65fd7ddb733c4e04bbe2","slug":"vigilance-raids-in-villages-electricity-theft-detected-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-143319-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: जल निकास व्यवस्था के लिए डीएम को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: जल निकास व्यवस्था के लिए डीएम को भेजा पत्र
Wed, 07 Jan 2026 07:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 07 Jan 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
- सर्दियों के दिनों में भी गांव के मुख्य मार्ग पर जमा है नालियों का पानी
- बीमारी पनपने की आशंका को लेकर ग्रामीणों ने जताया चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। भोवापुर चमरावल के ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजकर जलमग्न गांव के मुख्य मार्ग की हालत बताई। इस सर्दियों के दिनों में सड़क किनारे पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण कराने की मांग की। इससे गांव के मुख्य मार्ग में जलभराव की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा। गांव के मुख्य मार्ग में सड़क किनारे पानी की निकासी के लिए नालियां नहींं बनी हुई है। लोगोें को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। इस मार्ग से भोवापुर चमरावल के अलावा अन्य कई गांवों के लोग आवागमन करते है। राज सिंह सैनी, इंद्रेश सैनी, सतीश कुमार, रगबीर सिंह, राजेश कुमार आदि ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर गांव के मुख्य मार्ग में जलभराव हो रहा है उसके आसपास राजकीय प्राथमिक पाठशाला, उच्च प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र है। बच्चों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों से कई बार मुख्य मार्ग के किनारे नालियों के निर्माण की मांग की जा चुकी है। इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने चेताया है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह संबंधित अधिकारियों का घेराव और धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।