फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Victory procession banned, MLAs will be left till home

विजयी जुलूस प्रतिबंधित, घर तक छोड़े जाएंगे विधायक

Sun, 06 Mar 2022 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
Victory procession banned, MLAs will be left till home
10 मार्च को विधानसभा चुनाव की मतगणना तैयारियों को जिला प्रशासन की ओर से अंतिम रूप दिया जा रहा है। 11 विधानसभाओं में पांच विधानसभा सीटों की मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाए जाएंगे। बाकी छह सीटों की गणना सात-सात टेबल पर होगी। विजयी जुलूस पर पूरी तरह प्रतिबंध होगा। चुनाव जीतने वाले विधायकों को कड़ी सुरक्षा के बीच उनके घर तक छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

भेल स्थित शिवडेल स्कूल में 10 मार्च को जिले के विधानसभाओं की मतगणना होगी। मतगणना के लिए अलग-अलग हॉल बनाए गए हैं। मतगणना के दिन प्रत्याशी और उनके एजेंट के अलावा अन्य व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। हरिद्वार शहर, बीएचईएल रानीपुर, झबरेड़ा, खानपुर और हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की मतों की गणना के 14-14 टेबल पर होगी। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय के मुताबिक लक्सर, रुड़की, ज्वालापुर, मंगलौर, भगवानपुर और पिरान कलियर विधानसभा के मतों की गणना के लिए सात-सात टेबल लगेंगी। बैलेट पेपर के लिए हरिद्वार शहर में तीन, भेल रानीपुर में छह, ज्वालापुर में तीन, भगवानपुर में दो, झबरेड़ा में तीन, पिरान कलियर में तीन, रुड़की में तीन, खानपुर में चार, मंगलौर में तीन, लक्सर में दो और हरिद्वार ग्रामीण में तीन टेबल लगेंगी। मतगणना ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों का प्रशिक्षण पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed