{"_id":"680a8848645249d92d0b797a","slug":"vg-excellence-and-navayuvak-cricket-academy-won-the-league-matches-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-131942-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: वीजी, एक्सीलेंस व नवयुवक क्रिकेट अकादमी ने जीते लीग मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: वीजी, एक्सीलेंस व नवयुवक क्रिकेट अकादमी ने जीते लीग मैच
विज्ञापन
हरिद्वार। जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार की ओर से चल रही चतुर्थ जिला अंडर-16 क्रिकेट लीग के आठवें दिन तीन मैच खेले गए। इनमें वीजी स्पोर्ट्स, एक्सीलेंस और नवयुवक क्रिकेट अकादमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते।
पहला मैच वीर शौर्य व वीजी स्पोर्ट्स के बीच एसएससीए के मैदान पर खेला गया। वीर शौर्य की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 रन बनाए। फरहान ने 40 रन बनाए। वीजी स्पोर्ट्स के गेंदबाज सोहेल खान ने तीन विकेट, देव गोस्वामी ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीजी स्पोर्ट्स की टीम ने 19 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। तेजस कौशिक ने 40 रन बनाए। वीर शौर्य की ओर से गेंदबाजी में अभिनव त्यागी ने तीन विकेट व शिवश्याम ने दो विकेट प्राप्त किए। वीजी स्पोर्ट्स ने पांच विकेट से मैच जीत लिया।
दूसरा मैच रेडिएंट स्टार क्रिकेट अकादमी व एक्सीलेंस क्रिकेट अकादमी के बीच प्रकाश स्पोर्ट्स अकादमी पर खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रेडिएंट स्टार क्रिकेट एकेडमी की टीम 111 रन पर आउट हो गई। टीम की तरफ से रियांश चौधरी ने 24, साहिल जमशेद ने 15 रन बनाए। एक्सीलेंस की तरफ से गेंदबाजी में मोहम्मद समद, मोहम्मद साद ने तीन-तीन व कृष्ण ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एक्सीलेंस की टीम 23 ओवर में चार विकेट खोकर मैच जीत गई। टीम हमजा शाह ने 33 व तनीश धीमान ने 23 रन बनाए। रेडिएंट की ओर से गेंदबाजी में कृष कश्यप ने दो विकेट, अरनव व कृष्ण ने एक-एक विकेट लिया। एक्सीलेंस ने छह विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
तीसरा मैच नवयुवक व रुड़की रॉयल क्रिकेट अकादमी के बीच ऋषि क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नवयुवक क्रिकेट अकादमी ने 190 रन बनाए। दक्ष शर्मा ने 112 रन की शानदार पारी खेली। देवव्रत सिंह ने 21 रन व हेमंत खन्ना ने 17 रन बनाए। रुड़की रॉयल की तरफ से अंश बर्मन ने चार, अक्षय ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुड़की रॉयल की टीम 23.2 ओवर में 102 रन पर आउट हो गई। अभिनव ने 53 रन बनाए। नवयुवक की तरफ से गेंदबाजी में अक्षय ने पांच विकेट व गौरव सैनी ने चार विकेट चटकाए। मैच नवयुवक की टीम ने 88 रन से जीत लिया। अंपायरिंग मंजीत, भरत, मुराद, रवि, स्वतंत्र, योगेश व स्कॉरिंग देव सेठी, आदित्य तोमर और रितेश ने की।