फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Vandana Kataria will reach the village today

टोक्यो ओलंपिक हॉकी स्टार वंदना आज पहुंचेंगी गांव

Wed, 11 Aug 2021 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Vandana Kataria will reach the village today
टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया आज बुधवार को अपने गांव पहुंचेंगी। गांव पहुंचने से पहले स्पोर्ट्स स्टेडियम में उनका भव्य स्वागत समारोह किया जाएगा। उनके दो दिन गांव में रहने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद वह दिल्ली के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए लौट जाएंगी।
विज्ञापन

रोशनबाद गांव निवासी भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया। तब से वंदना कटारिया के हरिद्वार पहुंचने का इंतजार हो रहा है। बुधवार को खेल प्रेमी, ग्रामीणों और उनके प्रशंसकों का यह इंतजार खत्म होने जा रहा है। वंदना कटारिया बुधवार को सुबह दिल्ली से हवाई मार्ग से पौने नौ बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। जहां उनका स्वागत करने के लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी एसके डोभाल, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवा के साथ ही परिवार के लोग भी जाएंगे।
विज्ञापन

जौलीग्रांट से वंदना कटारिया सीधे रोशनाबाद स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम जाएंगी। जहां उनका खेल विभाग के अधिकारियों और हॉकी खिलाड़ियों की ओर सम्मान किया जाएगा। इसके लिए स्टेडियम में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी एसके डोभाल ने बताया कि स्वागत समारोह के बाद वंदना अपने घर चली जाएंगी। वंदना कटारिया ने फोन पर वार्ता में बताया कि 14 अगस्त से दिल्ली में प्रस्तावित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए वह फिर से दिल्ली लौट जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
गांव में हो रही सफाई, लाइट भी लगवाई
वंदना कटारिया के स्वागत के लिए गांव में साफ-सफाई की गई। निवर्तमान ग्राम प्रधान कविता पाल व उनके पति मुकेश पाल और ग्राम पंचायत अधिकारी अनुराग चौहान ने बताया कि पूरे गांव में साफ-सफाई करा दी गई है। उन्होंने बताया कि वंदना के मोहल्ले में 15 एलईडी लाइटें भी लगवा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed