फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Vandana health deteriorated delayed dispatch

तबियत बिगड़ने पर वंदना ने टाली रवानगी

Fri, 02 Dec 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Fri, 02 Dec 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम की कप्तान वंदना कटारिया का स्वास्थ्य शुक्रवार को खराब हो गया। उन्होंने घर पर ही आराम किया।
दो दिन पहले रोशनाबाद आई वंदना कटारिया को भोपाल में पांच दिसंबर से शुरू होने वाले कैंप में शामिल होने के लिए शुक्रवार की शाम शताब्दी एक्सप्रेस से रवाना होना था। बृहस्पतिवार रात वंदना की तबियत बिगड़ गई। परिजनों के आग्रह पर वंदना ने आज अपनी रवानगी टाल दी। वंदना के पिता नाहर सिंह कटारिया ने बताया कि सिंगापुर में मैच के दौरान वंदना का स्वास्थ्य बिगड़ गया था। इसके बाद भी उसने आराम नहीं किया। उस मैच में उसके एक खिलाड़ी के साथ टकरा जाने के कारण उसकी पसलियों में चोट आ गई थी। वहीं चोट उसे परेशान कर रही है। वंदना ने बताया कि अब वह शनिवार की सुबह भोपाल में होने वाले कैंप के लिए रवाना होंगे। यहां से जालंधर जाएंगी और वहां से टीम की अन्य सदस्यों के साथ रवाना होंगी।

वंदना से दोहराया ओलंपिक में पदक दिलाने का वादा
 शुक्रवार को भी कई संगठनों ने घर पहुंचकर वंदना कटारिया का अभिनंदन किया। इस दौरान वंदना ने कहा कि वह ओलंपिक में पदक दिलाने के लिए हरसंभव कोशिश करेंगी।
विज्ञापन


  शुक्रवार की सुबह दर्जाधारी संजय पालीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वंदना कटारिया बुके भेंट किए। इस मौके पर संजय पालीवाल ने कहा कि वंदना कटारिया ने देशभर में हरिद्वार का नाम रोशन किया है। इस दौरान यूथ कांग्रेस के लोकसभाध्यक्ष रामविशाल देव, गौरव चौहान, सचिन चौधरी राजन कौशिक, अशोक अदालती, अमित त्यागी, सतेंद्र, जसविंद्र,चौधरी, कुलदीप त्यागी  नितिन सौरभ,  मनीष पाल आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर कांग्रेस नेता राजबीर चौहान ने भी अपने साथियों राकेश चौहान एडवोकेट, कमल वर्मा, सुनील कुमार, अनिल कश्यप, मनोज यादव, योगेश चौहान आदि के साथ रोशनाबाद पहुंचकर वंदना का अभिनंदन किया। बसपा नेता प्रशांत राय ने भी अपने वंदना का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed