फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Uttarakhand State Level Secondary School Girls Kabaddi

कुश्ती प्रतियोगिता : अंडर-14 बालिका वर्ग में हरिद्वार बना विजेता

Thu, 10 Oct 2024 04:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand State Level Secondary School Girls Kabaddi
I
विज्ञापन

I

I
I

Iस्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजनI

स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद बहुउद्देशीय हाॅल में उत्तराखंड राज्यस्तरीय माध्यमिक विद्यालय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता हुई। जिसमें अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि हम खेलकूद के माध्यम से समाज में अनुशासित अनुशासित जीवन बिता सकते हैं। जिला खेल समन्वयक गजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तरकाशी, हरिद्वार, नैनीताल, चमोली, देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी जिले की टीमों ने अपने जौहर दिखाए।
विज्ञापन




अंडर-14 बालिका वर्ग में हरिद्वार ने उत्तरकाशी को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्तरकाशी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। उधम सिंह नगर ने तीसरा स्थान पाया। अंडर-17 बालिका वर्ग के लीग मैच में नैनीताल ने चमोली को हराया। देहरादून ने उधम सिंह नगर को पराजय किया। पौड़ी ने अल्मोड़ा को हराया। अंडर-19 में देहरादून ने पौड़ी को पटखनी दी। बागेश्वर ने उधम सिंह को मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) आशुतोष भंडारी, उत्तराखंड कबड्डी संघ के अध्यक्ष महेश जोशी, जिला युवा अधिकारी प्रमोद चंद्र पांडे, व्यायाम प्रशिक्षक मुकेश भट्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग, उप क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप चौधरी, खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद भानु प्रताप शर्मा, आलोक सिंह, दिनेश वर्मा, सौरभ कुमार, मांगेराम मौर्य, संत कुमार, ओम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed