फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Uttarakhand great destination for shooting: Maharaj

फिल्म शूटिंग को उत्तराखंड शानदार डेस्टिनेशन: महाराज

Fri, 15 Oct 2021 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand great destination for shooting: Maharaj
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तराखंड शानदार डेस्टिनेशन है। उत्तराखंड की विभूतियों पर आधारित फिल्में बनाने पर विशेष छूट दी जाएगी। प्रेम नगर आश्रम में पहाड़ी रत्न श्रीदेव सुमन गढ़वाली फिल्म की शूटिंग के दौरान महाराज ने यह बात कही।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने उत्तराखंड की संस्कृति एवं कला को आगे बढ़ाने के लिए फिल्म निर्माता विक्रम नेगी पहाड़ी से सब्सिडी के बारे में चर्चा की। कहा कि उत्तराखंड की विभूतियों पर फिल्म बनाना अच्छी बात है। इससे श्रीदेव सुमन के जीवन, उनके बलिदान और गाथा जनमानस तक पहुंच सकेगी। युवा पीढ़ी उनके बारे में जान सकेगी। पर्यटन मंत्री ने कहा कि बहुत से महापुरुष गुमनामी में चले गए हैं। उनके बारे में आने वाली पीढ़ी जाने, इसके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म मुंबई में बातचीत की गई है। यदि उत्तराखंड की विभूतियों पर फिल्म बनती है और उत्तराखंड के कलाकारों को लेते हैं तो उनको इंसेंटिव देंगे। गढ़वाली फिल्म के निर्माता विक्रम नेगी पहाड़ी ने कहा कि हिंदी फिल्मों की तरह गढ़वाली फिल्मों को भी सब्सिडी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed