{"_id":"57bc9b2c4f1c1bc21fd50334","slug":"usurped-lakh-jewelery-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख के जेवर ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लाख के जेवर ले उड़े चोर
hridwar uttrakhanda india
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
लाखों के जेवर चोरी
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार। नगर निगम के कर अधीक्षक के फ्लैट के ताले चटकाकर चोरों ने तीन लाख के जेवरों पर हाथ साफ कर लिए। चोरी की सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
कनखल के गंगा अपार्टमेंट (पुरुषोत्तम विहार) में कर अधीक्षक सुनीता सक्सेना का फ्लैट है। रोजाना की भांति वह सुबह अपने कार्यालय चली गई। दोपहर को लंच के वक्त के जब घर आई तो तब मुख्यद्वार पर लगे ताले चटके देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर अलमारी का सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था और अंदर रखी करीब तीन लाख की कीमत के जेवरात गायब थे। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रितेश शाह ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। इधर, नगर निगम के कर्मचारी भी बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। मुख्यद्वार पर दो गेट हैं। बारी बारी से उनके ताले चटकाए गए है। चोरी की वारदात से कनखल पुलिस की नींद उड़ गई है। सीओ मनीषा जोशी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
----------
पारखी थे चोर
हरिद्वार। कर अधीक्षक के घर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर क्या पारखी थे। ये सवाल इसलिए खड़ा हो रहा है कि वह नकली जेवरात नहीं ले गए बल्कि असली पर ही उन्होंने हाथ साफ किया। ये चर्चा भी होती रही।
विज्ञापन