फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ureda loan of 25 lakhs

उरेडा का 25 लाख का ऋण हड़पा

Thu, 30 Jan 2020 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ureda loan of 25 lakhs
उत्तरांचल अक्षय ऊर्जा विकास अधिकरण (उरेडा) की रकम न लौटाने का मामला सामने आया है। सिडकुल पुलिस ने एक निजी कंपनी के दो निदेशक एवं उरेडा के स्थानीय अधिकारी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनास्थल देहरादून क्षेत्र का होने के कारण मुकदमे को देहरादून ट्रांसफर करने की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

उरेडा के उप मुख्य परियोजना अधिकारी नीरज कुमार ने सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि वर्ष 2016 में उरेडा ने ऊर्जा दक्षता संबंधित कार्य के लिए मैसर्स एफिन प्राईवेट लिमिटेड सेक्टर 18 सिडकुल में बिना ब्याज के पच्चीस लाख का ऋण दिया था। कंपनी के निदेशक हरिमोहन लोहिया, रेखा लोहिया ने ऋण की एवज में चेक दिए थे और तय समय पर ऋण लौटा देने का अनुबंध स्थानीय अधिकारी विपुल कुमार से किया था। साफ था कि ऋण न लौटाने पर स्थानीय अधिकारी विपुल कुमार भी दोषी माने जाएंगे। आरोप है कि उरेडा का ऋण नहीं लौटाया गया बल्कि दिए गए सभी चेक एक एक कर बाउंस हो गए। कंपनी के निदेशकों ने उरेडा से वक्त लेकर जल्द रकम लौटा देने की बात कही थी, लेकिन वह उस पर भी खरे नहीं उतरे। एसओ सिडकुल प्रशांत बहुुगुणा ने बताया कि कंपनी के निदेशकों एवं उरेडा के अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चूंकि घटनास्थल देहरादून क्षेत्र का है लिहाजा मुकदमे को देहरादून ट्रांसफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed