{"_id":"682f6f90be6e4260600b23b4","slug":"unknown-vehicle-hits-bike-riders-serious-haridwar-news-c-35-1-hrd1002-133220-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर
विज्ञापन
हरिद्वार। श्यामपुर कांगड़ी के पास बाइक सवार दो युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल हालत में घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।
घटना बृहस्पतिवार शाम को श्यामपुर कांगड़ी के पास मोड़ पर हुई। यहां पर इन दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से मार्ग निर्माण का कार्य किया जा रहा है। घायलों ने अपने को बिजेन्द्र पुत्र सोमपाल (48) व सोनू पुत्र मनोहर सिंह (35) निवासी टांडा साववाला निकट नजीबाबाद जिला बिजनौर का बताया।
चिकित्सकों का कहना है कि समय रहते प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। हालत गंभीर होने से उच्च स्तर के इलाज की आवश्यकता देखते हुए दोनों को एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
देवदूत बनकर पहुंचे डॉ. नरेश
ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के प्रोफेसर व इंडियन रेडक्रास के सचिव डॉ. नरेश चौधरी देवदूत बनकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों युवक श्यामपुर कांगड़ी में बेसुध पड़े थे। राहगीर केवल देखकर निकल रहे थे। वह हरिद्वार लौट रहे थे। उन्होंने घायलों को देखते ही अपना वाहन रोका और उनकी हालत की जांच की तो पता चला कि दोनों युवक काफी गंभीर रूप से चोटिल हैं। उन्होंने दोनों युवकों को अपनी जीप लिटाया और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। युवकों के होश में आने पर परिजनों का नंबर लेकर उन्हेें भी सूचित किया।