फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Unique Identification of Our Country as a Democratic Republic: Madan Kaushik

लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में हमारे देश की विशिष्ट पहचान: मदन कौशिक

Tue, 28 Jan 2020 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Unique Identification of Our Country as a Democratic Republic: Madan Kaushik
गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीएवी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देतीं छात्राएं । - फोटो : HARIDWAR
गणतंत्र दिवस पर जनपद के सभी सरकारी एवं अर्द्धसरकारी कार्यालयों एवं जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। मुख्य कार्यक्रम रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित हुए। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। साथ ही यातायात पुलिस दस्ता, सशस्त्र पुलिस टुकड़ी, नागरिक पुलिस टुकड़ी, पुलिस बैंड, पीएसी प्लाटून, होमगार्ड प्लाटून, पीआरडी प्लाटून एवं महिला पीआरडी टुकड़ी की सलामी ली।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि यह पर्व हमारा राष्ट्रीय पर्व है। आज का दिन सभी देशवासी अपनी जन्मभूमि को समर्पित करते हैं। राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक को अपनी जन्मभूमि को सर्वोपरि मानकर अपना कर्म करना चाहिए। राज्य की सरकार भी प्रदेश और अपने नागरिकों के प्रति समर्पित भावना से विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारा देश दुनिया में लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। पूरी दुनिया में भारत को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। लोकतंत्र में सभी को शांतिपूर्वक अपनी बात रखने का अधिकार है। कार्यक्रम में कृषि, महिला बाल विकास, मत्स्य विभाग, आपदा प्रबंधन, उरेडा, उद्यान, चिकित्सा विभाग द्वारा राज्य सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आकर्षक झांकियों के माध्यम से दी गई। विभिन्न विद्यालयों से आई छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, देशभक्ति का संदेश दिया। गणतंत्र दिवस पर शहरी विकास मंत्री ने पुलिस विभाग के सेवारत व सेवानिवृत्त सहित जनपद में विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी, एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस, मुख्य विकास अधिकारी विनीत तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी जनपद के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और गणतंत्र का संकल्प दोहराया। जिलाधिकारी ने आनंदमयी सेवासदन की छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

गौरव बोध का महापर्व है गणतंत्र दिवस : डॉ पंड्या
हरिद्वार। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज, देवसंस्कृति विश्वविद्यालय एवं गायत्री विद्यापीठ में 71वां गणतंत्र दिवस उल्लासपूर्वक मनाया गया। कुलाधिपति डॉ. पंड्या ने कहा कि गणतंत्र दिवस गौरव बोध का महापर्व है। यह स्वाभिमान जगाने का पर्व भी है। उन्होंने कहा कि सबसे सशक्त गण तंत्र वाला देश भारत है। इससे पूर्व गायत्री विद्यापीठ के बच्चों ने सरस्वती वंदना पर मनमोहक नृत्य कर उपस्थित जनसमुदाय को देशप्रेम के लिए उल्लसित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांतिकुंज में एक शाम शहीदों के नाम
हरिद्वार। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में गणतंत्र दिवस के मौके पर विशेष एक शाम शहीदों के नाम का आयोजन हुआ। इसमें पंचवेदी क्रिएशन देहरादून के कलाकारों ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवनी पर आधारित प्रेरणादायी नृत्य नाटिका से सभी को भावविभोर कर दिया। बाल कलाकार नेगी बंधु द्वारा शहीदों के बलिदान पर आधारित गीत प्रस्तुत किया गया। इस दौरान गायत्री विद्यापीठ की चेयरपर्सन शेफाली पंड्या, व्यवस्थापक शिवप्रसाद मिश्र, प्रज्ञा अभियान के संपादक वीरेश्वर उपाध्याय सहित शांतिकुंज, देसंविविए गायत्री विद्यापीठ परिवार सहित विभिन्न साधना शिविरों में आए लोग उपस्थित रहे।
राष्ट्रवाद हमारे मूल में है: बालकृष्ण
हरिद्वार। गणतंत्र दिवस पर पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण महाराज ने ध्वजारोहण कर देश के नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यदि अतीत की ओर जाते हैं तो देखेंगे कि पतंजलि की नींव राष्ट्रवाद ही है। दिव्य योग मंदिर, कनखल का परिसर जहां आज से 26 वर्ष पूर्व स्वामी के नेतृत्व में राष्ट्रवाद के कार्यों के लिए एक वाटिका का प्रारंभ हुआ था। वह भी वीर शहीदों व क्रांतिकारियों की भूमि रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद हमारे मूल में है। आप यदि आध्यात्म के मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र के लिए कुछ करना चाहते हैं तो पतंजलि एक ऐसा दिव्य व भव्य संस्थान है, जहां आप अपनी ऊर्जा को, अपने संकल्प को व अपनी शक्ति को नए पंख लगा सकते हैं। पतंजलि योगपीठ के साथ-साथ पतंजलि के विविध सेवा प्रकल्पों में दिव्य योग मंदिर, कनखल, दिव्य फार्मेसी, पतंजलि फूड एवं हर्बल पार्क पदार्था आदि में भी ध्वजारोहण हुआ।
स्वामी भूमानंद अस्पताल में गूंजे देशभक्ति गीत
हरिद्वार। गणतंत्र दिवस पर श्री स्वामी भूमानंद धर्मार्थ चिकित्सालय, श्री स्वामी भूमानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग और श्री स्वामी भूमानंद पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के संस्थापक अध्यक्ष भूमापीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज ने ध्वजारोहण किया। इस ध्वजारोहण पर चिकित्सालय के अधिकारीगण, नर्सिंग स्टाफ व अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे। शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं ने तिरंगे को प्रणाम कर राष्ट्रगान किया। इसके बाद वंदे मातरम, भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद आदि राष्ट्र भक्ति नारे लगाए। इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं देशभक्ति के प्रति अद्भुत कलाकृति के नाटक प्रस्तुत किए।
देश के शहीदों को किया नमन
हरिद्वार। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी परिवार जन कल्याण समिति के सुभाष नगर स्थित कार्यालय पर गणतंत्र दिवस समारोह उल्लास पूर्वक मनाया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों में झंडारोहण कर देश की प्रगति में शतक योगदान करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान हिमगिरी समिति एवं रेबार समिति के सदस्य भी शामिल हुए। राजेंद्र सिंह ने झंडारोहण करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक जेपी जुयाल ने भी गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
स्कूलों में हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम
धनौरी। क्षेत्र में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। क्षेत्र के कई गांवों में स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। स्कूल कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जस्वावाला के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पंकज कुमार, कोटामुरादनगर के आदर्श बाल विद्यालय में अनिल कुमार, राजा बाबू इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अंजना सैनी, डालूवाला मजबता के गुरुनानक आदर्श इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य जयप्रकाश, नेशनल इंटर कॉलेज धनौरी में प्रधानाचार्य बिजेंद्र कुमार, धनौरी में महर्षि दयानंद आईटीआई में राकेश सैनी, हरिओम सरस्वती इंटर कॉलेज में राकेश चौधरी, कृषि विज्ञान केंद्र पर डॉ पुरुषोत्तम कुमार, स्वामी दयानंद स्कूल में सुशील गौड़, हजाराग्रंट के मदरसा महबूबिया इंटर कॉलेज में प्रबंधक रददू हसन ने ध्वजारोहण किया।

‘बेटी की व्यथा एसिड अटैक’ का किया मंचन
हरिद्वार। रेलवे स्टेशन हरिद्वार परिसर में गणतंत्र दिवस पर रेलवे, जीआरपी, आरपीएफ एवं बंटी कोरियोग्राफर ग्रुप, अनुराधा, ममता ग्रुप के बच्चों, अचीवर्स होम स्कूल, सेंट मैरी स्कूल, अन्य बच्चों ने नृत्य, गायन प्रस्तुत करके सभी का मन मोहा। रेलवे कर्मचारी आकांछा बौराई ने गीत गाकर सभी को भावुक कर दिया। अनुराधा पांडेय, ममता रामकुमार एंड ग्रुप ने ‘बेटी की व्यथा एसिड अटैक’ का ऐसा सजीव नाट्य वर्णन किया कि दर्शकों की आंखों में आंसू झलक उठे। बाद में सभी नाट्य कलाकारों ने सभी अतिथियों ब दर्शकों को बेटी बचाओ अभियान की खड़े होकर शपथ दिलाई। इससे कार्यक्रम के पूर्व में रेलवे कर्मचारी नितिका, मनुज, रेखा, अनुराधा, पूनम, स्टेशन डायरेक्टर अतुल शर्मा, एस्टेशन अधीक्षक एमके सिंह, मुख्य टिकट निरीक्षक ताराचंद शर्मा, जीआरपी के पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल, प्रभारी अनुज सिंह, रेलवे सुरक्षा बल के असिस्टेंट कमांडेंट डीआर राम, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, स्वास्थ्य निरीक्षक रामवीर शर्मा, जितेंद्र मीणा, अनिल शर्मा, मोहित अजय कपूर, नंदलाल मीना आदि ने राष्ट्र गान गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच का सफल संचालन दुर्गेश खन्ना ने किया।

गणतंत्र दिवस के अवसर रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में सलामी लेते शहरी विकास मंत्री मद?

गणतंत्र दिवस के अवसर रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में सलामी लेते शहरी विकास मंत्री मद?- फोटो : HARIDWAR

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आचार्यकुलम में आयोजित कार्यक्रम में गीत प्रस्तुत करते छात्र-छ्राएं ।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आचार्यकुलम में आयोजित कार्यक्रम में गीत प्रस्तुत करते छात्र-छ्राएं ।- फोटो : HARIDWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed