फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Union to launch agitation if talks are not held by the 30th.

Haridwar News: 30 तक वार्ता न करने पर यूनियन करेगी आंदोलन

Thu, 27 Aug 2026 04:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
Union to launch agitation if talks are not held by the 30th.
- यूनियन ने जिलाधिकारी से की हस्तक्षेप की मांग, भारतीय मजदूर संघ भी साथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। सिडकुल स्थित हीरो मोटोकॉर्प में श्रमिकों की लंबित मांगों और समस्याओं के लिए कंपनी प्रबंधन की ओर से यूनियन के साथ द्विपक्षीय वार्ता नहीं किए जाने से श्रमिकों में गहरा असंतोष है। हीरो मोटोकॉर्प कर्मचारी संघ ने जिलाधिकारी हरिद्वार से तत्काल हस्तक्षेप कर प्रबंधन और यूनियन के बीच वार्ता कराने की मांग की है। कर्मचारी संघ ने 30 अगस्त तक वार्ता न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
यूनियन के अध्यक्ष सुमित सिंघल ने कहा कि करीब तीन वर्षों से लंबित मांग पत्र और श्रमिकों की समस्याओं के लिए यूनियन लगातार बातचीत का प्रयास कर रही है, लेकिन, प्रबंधन वार्ता से बच रहा है। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग और जिला प्रशासन की ओर से निर्देश दिए जाने के बावजूद वार्ता नहीं होना गंभीर विषय है। प्रशासन की ओर से भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से श्रमिकों में असंतोष बढ़ रहा है। कहा कि 30 अगस्त तक वार्ता शुरू नहीं हुई तो 31 अगस्त से कर्मचारी काली पट्टी बांधकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण विरोध शुरू करेंगे।
विज्ञापन

महामंत्री पवन शर्मा ने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से होना चाहिए। भारतीय मजदूर संघ ने चेतावनी दी है कि यदि श्रम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा शीघ्र हस्तक्षेप कर वार्ता नहीं कराई जाती है तो भारतीय मजदूर संघ श्रमिकों के हित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। संघ ने स्पष्ट किया कि उसकी प्राथमिकता वार्ता के माध्यम से समाधान है, लेकिन, श्रमिकों की समस्याओं की लगातार अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed