फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Union Minister of State to the Gurukul Kangri University History

केंद्रीय राज्यमंत्री ने जाना गुरुकुल कांगड़ी विवि का इतिहास

Sun, 15 Jan 2017 11:12 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Sun, 15 Jan 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Union Minister of State to the Gurukul Kangri University History
गुरुकुल कांगड़ी पहुंची केंद्रीय राज्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय पहुंचकर विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इसी बीच उन्होंने विवि के संग्रहालय में पहुंचकर विवि का इतिहास जाना। उन्होंने संग्रहालय को देखते हुए गुरुकुल कांगड़ी विवि को देश प्राचीन धरोहर बताया।

विज्ञापन

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री महेंद्र नाथ पांडेय शनिवार शाम को हरकी पैड़ी पहुंचे। यहां पर उन्होंने गंगा स्नान और पूजा पाठ किया। गंगा सभा कार्यालय पर महेंद्र नाथ पांडेय का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वह गुरुकुल कांगड़ी विवि में पहुंचे। यहां पर गुरुकुल कांगड़ी विवि के कुलपति प्रो. सुरेंद्र कुमार, कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार शर्मा ने उनका स्वागत किया। रविवार की सुबह उन्होंने गुरुकुल कांगड़ी विवि कानिरीक्षण किया।  इसी दौरान वह विवि के प्राचीन संग्रहालय में पहुंचे। संग्रहालय में करीब एक घंटे तक रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विवि भारत की एतिहासिक धरोहर है। इसका संरक्षण और संवर्धन जरूरी है। उन्होंने विवि प्रशासन को हर सहयोग करने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान प्रो. देवेंद्र मलिक, प्रो. प्रभात सेंगर, डा. धर्मेंद्र बालियान आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed