फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Union Minister Nishank lashed out at drinking water officers

पेयजल अफसरों पर बरसे केंद्रीय मंत्री निशंक

Mon, 28 Dec 2020 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Nishank lashed out at drinking water officers
सीसीआर टावर में अधिकारियों की बैठक लेते केंद्रीय मंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक । - फोटो : HARIDWAR
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक सीसीआर में हुई बैठक में पेयजल अफसरों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कछुआ गति से चल रहा हर घर तक नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य ऐसे कैसा पूरा होगा। कहा कि हरिद्वार में रिंग रोड के लिए ढाई हजार करोड़ रुपये से पहले चरण का कार्य जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन

सोमवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में केंद्रीय मंत्री एवं हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक विभागवार विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्य के बारे में पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि 15 फीसदी लक्ष्य पूरा हो सका है। योजना की यह बेहद धीमी गति जानकर वह अचरज में पड़ गए। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि योजना के तहत 2022 तक लक्ष्य को पूरा किया जाना है और यह प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी योजना है। 2021 शुरू होने वाला है, ऐसे में वह 75 फीसदी लक्ष्य को कैसे पूरा करेंगे। उन्होंने योजना में बेहद तेजी से कार्य करने के सख्त निर्देश दिए। विधायक आदेश चौहान की कुछ दिनों पहले ही लगे हैंडपंपों के बंद होने और उनकी जांच भी न करने की शिकायत पर उनका पारा चढ़ गया। उनके पूछने पर पेयजल निगम के ईई मोहम्मद मीसम ने बताया कि कोटद्वार की संस्था ने हैंडपंप लगाए थे। मंत्री ने अब तक संस्था पर कोई कार्रवाई न होने पर एक सप्ताह में कड़ी कार्रवाई और वसूली करने के निर्देश दिए। लक्सर नगर पालिका के चेयरमैन अंबरीष गर्ग ने एक साल से लक्सर के वाल्मीकि बस्ती में पेयजल कनेक्शन देने में हो रही हीलाहवाली की शिकायत की। इसपर मंत्री ने जल संस्थान के ईई राजीव सैनी को जमकर फटकार लगाई। अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि पेयजल उपलब्धता में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में नलकूप सिंचाई विभाग समेत कुछ विभागों के अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर उन्होंने कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

गंगा आरती का कराएंगे लाइव प्रसारण
केंद्रीय मंत्री निशंक ने कहा कि ब्रह्कुंड हरकी पैड़ी पर होने वाली गंगा आरती का लाइव प्रसारण कराया जाएगा ताकि इस भव्यता को देश-दुनिया के लोग देख सकें। उन्होंने कहा कि हरकी पैड़ी का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसकी डीपीआर में कोई कमी है तो उसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी तक पूरा हो जाएगा हाईवे का काम
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हरिद्वार-देहरादून, हरिद्वार-मुजफ्फरनगर हाईवे चौड़ीकरण का कार्य जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही हरिद्वार-नजीबाबाद का कार्य भी और तेजी के साथ चालू कराया जाएगा। रुड़की-लक्सर मार्ग निर्माण के लिए टेंडर जारी हो चुके हैं। जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। लक्सर के आमखेड़ी आदि पुलों को बनाने का कार्य इसी सप्ताह में शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed