फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Held a protest against the BJP government

Haridwar News: कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

Thu, 15 Oct 2026 07:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Held a protest against the BJP government
फोटो
विज्ञापन

अंकिता के माता-पिता की हिरासत में लेने पर कांग्रेस ने जताया आक्रोश
प्रदेश अंकिता भंडारी के परिवार को नहीं छोड़ेगा अकेला : कांग्रेस
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने देवपुरा चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर दुष्यंत गौतम की राज्यपाल की नियुक्ति रद करने और निष्पक्ष, समयबद्ध जांच की मांग के लिए विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने और दिल्ली में न्याय की गुहार लगा रहे अंकिता के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।

जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि अपनी बेटी खो चुके माता-पिता को न्याय के लिए सड़कों पर बैठना पड़े और सरकार उनकी पीड़ा सुनने के बजाय पुलिस कार्रवाई करे तो यह सत्ता की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। उत्तराखंड अपनी बेटी को नहीं भूला है। प्रदेश उसके परिवार को अकेला नहीं छोड़ेगा। इस अवसर पर युवा नेता वरुण बालियान, महेश प्रताप राणा, महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष अंजू द्विवेदी, राजीव भार्गव, अजय गिरी, पार्षद हिमांशु गुप्ता, रचना शर्मा, हिमांशु राजपूत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed