फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Uncontrolled truck breaks electric pole

Haridwar News: अनियंत्रित ट्रक ने तोड़ा बिजली का पोल

Sun, 22 Mar 2026 04:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck breaks electric pole
पथरी। धारीवाला में शनि देव मंदिर के सामने रविवार सुबह चार बजे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल को तोड़ते हुए नाले के पास दुकान के फर्श से जा टकराया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक के अगला धुरा और कमानी अलग हो गए। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चालक अरमान निवासी चांदपुर जनपद बिजनौर हरिद्वार इंडस्ट्रियल एरिया में एक कंपनी से केमिकल लेने जा रहा था। जैसे ही वह धारीवाला में शनि देव मंदिर के पास पहुंचा तो सामने अचानक एक गाय आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने पावर ब्रेक लगाए, इससे ट्रक अनियंत्रित हो गया और बिजली के खंभे को तोड़ते हुए पास बने नाले और दुकान के फर्श से जा टकराया। चालक ने क्रेन मंगाकर ट्रक को हटाया और रास्ता साफ कराया गया, अगर ट्रक की नाले व फर्श से टक्कर नहीं होती तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी। क्षेत्रीय लोगों ने सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं को हटाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed