{"_id":"724c484d0893a9adacce1c3d8ed23224","slug":"uma-bharti-is-angry-sumeru-back-seer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमा भारती से नाराज है सुमेरू पीठ के शंकराचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमा भारती से नाराज है सुमेरू पीठ के शंकराचार्य
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। सुमेरूमठ काशी के शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि वे नमामि गंगे योजना को सफल बनाने के लिए उमा भारती के जगह किसी और योग्य व्यक्ति को मंत्री बनाएं जो धरातल पर गंगा की स्वच्छता का कार्य कर सके।
विज्ञापन
शंकराचार्य उत्तरी हरिद्वार के भगवानदेव योगाश्रम मेें पत्रकारों से बात कर रहे थे। वह काशी से हरिद्वार में एक धार्मिक समारोह में भाग लेने आए थे। समारोह के बाद पत्रकारों से बात करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि नमामि गंगे योजना का काम धरातल पर नहीं हो रहा है। अखबारों और न्यूज चैनलों पर भले ही इसका बहुत कुछ प्रचार दिखता हो लेकिन धरातल पर कुछ काम नहीं दिखाई दे रहा है। उमा भारती केवल योजनाएं बना रही है और दौरा कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि वे नमामि गंगे योजना के काम काज की समीक्षा करें और अगर इस काम में वह उमा भारती को अक्षम पाते हैं तो किसी योग्य और प्रतिभावान व्यक्ति को नमामि गंगे योजना विभाग का मंत्री बनाएं। उमा भारती पर तंज कसते हुए शंकराचार्य ने कहा कि उमा भारती कहती हैं कि वे गंगा के लिए अपनी जान दे देंगी। शंकराचार्य ने कहा कि उन्हें जान देने की कोई जरूरत नहीं है। वे फैक्ट्रियों और सीवर का गंदा पानी गंगा में गिरने से तत्काल रोकें।
विज्ञापन