Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bhatnagar Institute of Nursing celebrated Diwali

Haridwar News: भटनागर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग ने मनाई दीपावली

Fri, 06 Nov 2026 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bhatnagar Institute of Nursing celebrated Diwali
भटनागर इंस्टीट्यूट-कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सिकरौड़ा में नर्सिंग जागरूकता कार्यक्रम एवं दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के करीब 70 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों को नर्सिंग की मूलभूत जानकारी देने के साथ ही इसमें कॅरिअर की संभावनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं में कुशल नर्सिंग पेशेवरों की बढ़ती आवश्यकता के बारे में बताया गया। इनमें दीया सजावट प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगों और कलाकृतियों से दीयों को सजाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों के समन्वय से आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। संवाद
विज्ञापन

आकर्षक ऑफर्स के चलते अमर होंडा ने बेचीं लगभग 650 गाड़ियां
रुड़की। दोपहिया वाहनों की खरीदारी को लेकर ग्राहकों में इन दिनों खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अमर होंडा में कंपनी की ओर से दिए जा रहे आकर्षक ऑफर्स और शानदार सुविधाओं के चलते वाहनों की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। इन ऑफर्स का लाभ उठाते हुए ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की जिसके चलते अमर होंडा ने लगभग 650 दोपहिया वाहनों की बिक्री की।
विज्ञापन


शोरूम में ग्राहकों की बढ़ती भीड़ और वाहनों की लगातार हो रही बुकिंग से उत्साह का माहौल बना हुआ है। होंडा के लोकप्रिय स्कूटर और मोटरसाइकिल ग्राहकों की पसंद बने हुए हैं। आकर्षक ऑफर्स, बेहतर माइलेज, आधुनिक फीचर्स और होंडा की विश्वसनीयता ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। अमर होंडा प्रबंधन के अनुसार ग्राहकों की ओर से मिल रहे शानदार प्रतिसाद से पूरी टीम उत्साहित है। ग्राहकों को बेहतर सेवा और खरीदारी का अच्छा अनुभव देने के लिए शोरूम की ओर से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। प्रबंधन ने ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी बेहतर ऑफर्स और सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed