Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Severe traffic congestion in markets despite 'no-entry' restrictions

Haridwar News: नो-एंट्री के बावजूद बाजारों में लगा भीषण जाम

Fri, 06 Nov 2026 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Severe traffic congestion in markets despite 'no-entry' restrictions
बीटीगंज, चौक बाजार और अनाज मंडी समेत अन्य बाजाराें में पैदल निकलना भी मुश्किल
विज्ञापन

दुकानों के बाहर लगाए गए अस्थायी स्टाॅलों और पुलिस चौकसी के बावजूद भी शुक्रवार को बाजारों में भीड़ बढ़ने की साथ ही जाम की समस्या गहरा गई। शहर के मुख्य बाजारों में यातायात व्यवस्था चरमराती नजर आई। हालांकि पुलिस के जवान मुस्तैदी से जाम से पार पाने के भरसक प्रयास करते रहे लेकिन दोपहिया वाहनों के कारण लोग जाम में फंसे रहे।

प्रशासन की ओर से बीते बृहस्पतिवार से ही शहर में लागू यातायात प्लान के तहत बीटी गंज, सिविल, लाइन, मेन बाजार, चौक बाजारों और अनाज मंडी सहित प्रमुख बाजारों में ई-रिक्शा और चौपहिया वाहनों के प्रवेश प्रतिबंध लगा दिया गया था लेकिन शुक्रवार को खरीदारों की भीड़ और दुकानों के बाहर सजे स्टॉल और उनके आगे पार्क दोपहिया वाहन के चलते बाजार में दिनभर भीषण जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर करीब तीन बजे मेन बाजार नहर के पुल से चौक बाजार से लेकर अनाज मंडी और रामपुर चुंगी तक लोग घंटोंं जाम में फंसे रहे। दुकानों के बाहर कतार से दोपहिया वाहन खड़े होने और सड़क किनारे अस्थायी दुकानों के कारण बाजार में पैदल निकलना भी मुश्किल बना रहा है।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की जगह-जगह चौकसी और नाकाबंदी के बावजूद कई ई-रिक्शा चालकों ने मौका पाकर बाजार में घुसने बाजार में जाम की समस्या और बढ़ गई। जगह-जगह जाम और वाहनों के हॉर्न के शोर ने लोगों की खरीदारी करने का मजा किरकिरा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed