{"_id":"683f47e3f2e63b9473032eef","slug":"two-youths-who-came-to-village-alavalpur-in-the-police-haridwar-news-c-5-1-drn1031-707402-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बाइक चोरी में असफल हुए तो पीतल का हुक्का ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बाइक चोरी में असफल हुए तो पीतल का हुक्का ले गए चोर
विज्ञापन
Iपथरी थाना क्षेत्र का मामला, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाI
थाना क्षेत्र के ग्राम अलावलपुर में बाइक चोरी करने के लिए आए दो युवक असफल होने पर पीतल का हुक्का लेकर फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है।
पुलिस के अनुसार, अलावलपुर निवासी अब्दुल समी ने बताया कि बीते दिन दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर उनके घर पहुंचे। पहले दोनों आसपास रेकी करते हुए घूमते रहे। फिर चौपाल के पास खड़ी बाइक को चोरी करने का प्रयास किया। बाइक का मेन लॉक लगा होने के कारण दोनों उसे चोरी करने में असफल रहे।
इसके बाद दोनों युवक चौपाल में दाखिल हुए और वहां रखा कीमती पीतल का हुक्का चोरी कर मौके से फरार हो गए। ये घटना पास के ही एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।