फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two women duped a man of Rs 1.10 lakh on the pretext of a job abroad.

Haridwar News: विदेश में नौकरी का झांसा देकर दो महिलाओं ने 1.10 लाख ठगे

Sun, 19 Oct 2025 04:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 04:48 PM IST
विज्ञापन
Two women duped a man of Rs 1.10 lakh on the pretext of a job abroad.
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले दो युवकों को फेसबुक पर विदेश में नौकरी का झांसा देकर 1.10 लाख ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, होमेश मिश्रा निवासी न्यू सुभाषनगर ज्वालापुर ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि दिसंबर 2024 में उन्होंने फेसबुक पर कैनेडियन एजुकेशन कंसलटेंट सेक्टर-35 बी, चंडीगढ़ नाम की कंपनी का विज्ञापन देखा था, जिसमें यूरोप के माल्टा में फोर्ट कंस्ट्रक्शन लिमिटेड में नौकरी दिलाने का दावा किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर किरण और प्रियंका नाम की दो महिलाओं ने खुद को कंपनी की संचालिका और मैनेजर बताया। जनवरी में दोनों महिलाएं ज्वालापुर आकर उसके और मधुकर सिंह से मिलीं और उन्हें सुपरवाइजर और स्टोरकीपर पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि रजिस्ट्रेशन के नाम पर दोनों से 5-5 हजार रुपये लिए गए। इसके बाद 50-50 हजार रुपये जॉब अप्रूवल के बाद देने की बात तय हुई। विश्वास जताते हुए अप्रैल में अपने पासपोर्ट की प्रतियां और 50-50 हजार रुपये कंपनी के खाते में जमा करा दिए। कुछ दिन बाद दोनों को ईमेल के जरिए फर्जी जॉब कन्फर्मेशन और एम्प्लॉयमेंट लेटर भी भेजा गया। इसके बाद दोनों महिलाएं टालमटोल करने लगीं और फोन उठाना बंद कर दिया। आरोप है कि जानकारी जुटाने पर पता चला कि दोनों ने इसी तरह की फर्जी कंपनियां बनाई हुई हैं। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच क जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed