फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two smugglers arrested with smack worth 30 lakhs

Haridwar News: 30 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 18 Jun 2023 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with smack worth 30 lakhs

विज्ञापन
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की एएनटीएफ टीम ने श्यामपुर थाना क्षेत्र में 30 लाख रुपये की स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। जबकि दूसरे तस्कर को विकासनगर से गिरफ्तार किया। श्यामपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया। आरोपी के कब्जे से 300 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात सूचना मिली कि बरेली से एक तस्कर स्मैक लेकर आ रहा है। वह श्यामपुर में तिरछा पुल के पास वाहन बदलेगा। एसटीएफ की एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) व श्यामपुर पुलिस टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए तिरछा पुल के पास से आरोपी शहजाद निवासी विहार कला थाना इज्जतनगर जिला बरेली उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 300 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने शराफत अली निवासी कुंजा ग्रांट विकासनगर के लिए स्मैक ले जाने की बात कबूल की। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने विकास नगर से आरोपी शराफत अली को गिरफ्तार किया। श्यामपुर थाना प्रभारी विनोद थपलियाल ने बताया कि संयुक्त टीम ने क्षेत्र से स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed