{"_id":"6709f0c497624c636f0cb1e9","slug":"two-prisoners-escaped-from-roshanabad-jail-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: रोशनाबाद जेल से दो कैदी फरार, रामलीला और निर्माण कार्य का फायदा उठाकर भागे; पुलिस महकमे में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: रोशनाबाद जेल से दो कैदी फरार, रामलीला और निर्माण कार्य का फायदा उठाकर भागे; पुलिस महकमे में हड़कंप
Sat, 12 Oct 2024 05:43 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:43 PM IST
सार
कैदी पंकज निवासी रुड़की और राजकुमार निवासी गोंडा उत्तर प्रदेश रोशनाबाद जेल में बंद थे। पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहा था तो राजकुमार अपहरण के मामले में विचाराधीन कैदी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला कारागार रोशनाबाद से शुक्रवार की देर रात दो कैदी रामलीला और निर्माण कार्य का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिससे जेल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस दोनों कैदियों की तलाश में जुटी है। कैदियों के फरार होने से जेल प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कैदी पंकज निवासी रुड़की और राजकुमार निवासी गोंडा उत्तर प्रदेश रोशनाबाद जेल में बंद थे। पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहा था तो राजकुमार अपहरण के मामले में विचाराधीन कैदी है। बताया जा रहा है की रामलीला जेल में चल रही थी। साथ ही कुछ निर्माण भी कराया अंदर चल रहा है। जिसको लेकर एक सीढी लगी हुई थी।
विज्ञापन
इसी बीच मौके का फायदा उठाकर दोनों कैदी फरार हो गए। ऐसे में जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो थे है। फिलहाल जेल प्रशासन से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन नहीं हो सका। उधर पुलिस अधिकारियों का कहना कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।