फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two motorcycles stolen from different places

Haridwar News: अलग-अलग जगहों से दो मोटरसाइकिलें चोरी

Sun, 11 Aug 2024 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two motorcycles stolen from different places
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों से दो मोटरसाइकिलें चोरी हो गईं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वाहन चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लक्की मेनवाल निवासी सिडकुल ने शिकायत देकर बताया कि सात अगस्त की रात उसका चचेरा भाई हिमांशु बाइक पर डैंकसो चौक के पास खाना खाने के लिए गया था। तभी बाइक उठाकर एक युवक फरार हो गया। उसका पीछा करने की कोशिश की, मगर वह फरार हो गया। दूसरी तरफ अभिनव पुनिया निवासी मोहल्ला शांतिपुरम जगजीतपुर ने शिकायत दी कि पांच अगस्त को किसी काम से इन्द्रलोक कालोनी में ऑटो स्टैंड के पास रावली महदूद आरोग्य इन्टरप्राइज के सामने आया था। यहां बाइक बाइक खड़ी कर दी थी, जहां से चोरी कर ली गई। ऑफिस के ऊपर दो मजदूर काम कर रहे थे। शक जताया कि मजदूर में से कोई बाइक लेकर फरार हुआ है। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि जल्द वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-----------------------
एक ही गांव की दो युवती और एक किशोरी लापता

बहादराबाद। थाना क्षेत्र में एक ही गांव की एक किशोरी और दो युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने युवतियों की गुमशुदगी और किशोरी के मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एक नाबालिग घर से पड़ोस में रहने वाली सहेली (युवती) के साथ शुक्रवार को कही चली गई। काफी ढूंढने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने युवती की गुमशुदगी व नाबालिग के मामले में अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, गांव की एक और युवती शुक्रवार से ही लापता है। युवती के परिजनों ने भी तहरीर दी। पुलिस ने तीनों मामले दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। एक ही गांव की दो युवतियां व एक किशोरी के लापता होने से चर्चाओं का बाजार गर्म है। थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि तीनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------
लापता का सुराग नहीं, गुमशुदगी अपहरण में तरमीम

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से लापता हुई महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बीती जुलाई माह में रेनू पत्नी कन्हैया लाल निवासी सीतापुर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। मगर गुमशुदा का आज तक कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने अपहरण की आशंका को देखते हुए गुमशुदगी को अपहरण की धाराओं में तरमीम कर लिया है। कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि महिला की तलाश की जा रही है।


---------------------
संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोर लापता
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोर लापता हो गया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। संजीव निवासी तिरुपति एन्क्लेव दादूपुर गोविंदपुर रानीपुर ने शिकायत देकर बताया कि उनका 16 वर्षीय पुत्र सूजर आठ अगस्त की शाम चार बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया। घर न लौटने पर सभी जगहों पर उसकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed