{"_id":"5ea1cb0c8ebc3e909d5b7051","slug":"two-more-wards-adjacent-to-jwalapur-also-banned-haridwar-news-drn3424703107","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Uttarakhand: हरिद्वार में ज्वालापुर से सटे दो और वार्ड भी किए पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Uttarakhand: हरिद्वार में ज्वालापुर से सटे दो और वार्ड भी किए पाबंद
Fri, 24 Apr 2020 08:27 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 08:27 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड में लॉकडाउन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने ज्वालापुर क्षेत्र के वार्ड नंबर 44 त्रिमूर्तिनगर में काजी कालोनी से बड़ी मस्जिद तक और वार्ड नबंर 45 तपोवन में बाबर कॉलोनी व बंजारावाली गली को भी पाबंद कर दिया है।
विज्ञापन
आठ अप्रैल को ज्वालापुर क्षेत्र के पांवधोई से कोरोना से संक्रमित दो लोगों के आने पर तीन वार्डों को पाबंद कर दिया था। जिसमें पांवधोई, नीलखुदाना, लक्कड़हारान शामिल हैं। इनसे सटे सात वार्ड मेहतान, कस्साबान, वाल्मीकि बस्ती, त्रिमूर्तिनगर आंशिक, तपोवन, पांडेवाला, चाकलान को बफर जोन घोषित किया गया था।
विज्ञापन
जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि इन क्षेत्रों में डोर-टू डोर सेवा संचालित रहेगी। इस क्षेत्रों में कोई भी व्यक्ति बाहर नहीं जा सकेगा और न ही आ सकेगा। यहां पर शीघ्र ही हेल्पलाइन जारी कर दी जाएगी। डीएम ने एसडीएम को क्षेत्रों में व्यवस्था कराने और निगरानी के लिए आदेश जारी किए।
विज्ञापन