फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two more wanted accused arrested in Ibrahimpur bloody clash

Haridwar News: इब्राहिमपुर में खूनी संघर्ष में दो और इनामी आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Apr 2026 06:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Two more wanted accused arrested in Ibrahimpur bloody clash
पथरी। इब्राहिमपुर में खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने दो पांच-पांच हजार के ईनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। इससे पहले नौ आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, इब्राहिमपुर में सात अप्रैल को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया था, जिसमें छह लोग घायल हो गए थे। दो भाईयों में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई थी। फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन

इस मामले में पहले ही तीन ईनामी समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दो आरोपी फरार चल रहे थे और इन पर पांच-पांच हजार का ईनाम घोषित किया गया था। इन दोनों ईनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसआई उपेन्द्र सिंह व एसआई बबलू चौहान के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीम गठित की गई। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि ईनामी आरोपी फिरोज व शौकत निवासीगण इब्राहिमपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed