{"_id":"573a14c74f1c1b5b26ac7055","slug":"two-months-after-the-return-engineer","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई माह बाद वापस लौटा इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई माह बाद वापस लौटा इंजीनियर
hridwar uttrakhanda india
Updated Tue, 17 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। ढाई माह पूर्व लापता हुआ भेल का सीनियर इंजीनियर उदय कुमार नाटकीय घटनाक्रम के तहत लौट आए हैं। सीआईएसएफ में वरिष्ठ सेनानायक के पद पर तैनात अपने बड़े भाई रतन कुमार के साथ पहुंचे इंजीनियर ने पुलिस पूछताछ में दिमागी संतुलन खो देने की कही। पुलिस ने लिखा पढ़ी के बाद इंजीनियर को भाई के साथ भेज दिया।
विज्ञापन
भेल के सेक्टर दो में रहने वाला इंजीनियर उदय कुमार 24 फरवरी को उस वक्त लापता हो गए थे जब वे ड्यूटी जाने की बात कहकर घर से निकला थे। पुलिस ने जब खोजबीन शुरू की तो उनकी मोटरसाइकिल प्रेमनगर आश्रम पुल के पास मिली थी और ऋषिकुल तिराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दिल्ली की ओर जा रही बस में इंजीनियर के सवार होने की फुटेज कैद हुई थी। बड़े भाई सेनानायक ने इस संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तब से अब तक इंजीनियर का कुछ अता पता नहीं चल सका था। सोमवार को अपने भाई रतन कुमार के साथ इंजीनियर खुद रानीपुर कोतवाली पहुंचा। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह, विवेचक दर्शन सिंह बिष्ट को पूछताछ में बताया कि उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं था और उसी कारण वो चला गया था। पुलिस ने कागजी औपचारिकता पूरी कर इंजीनियर को भाई के साथ ही वापस भेज दिया।
विज्ञापन