फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two members of the inquiry committee, the threats to

जांच कमेटी के दो सदस्यों को मिली धमकी

Sat, 20 Aug 2016 12:02 AM IST
Updated Sat, 20 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। आयुर्वेदिक कालेजों में बीएएमएस की प्रवेश परीक्षा में में मुन्नाभाईयों को हायर करने के मामले की जांच को बनाई गई चार प्रोफेसर की कमेटी के दो सदस्यों को धमकी भरी चिट्ठी मिली है। दोनों चिट्ठियां देहरादून के डाकखाने से पोस्ट हुई हैं। दोनों का मजमून समान है।

विज्ञापन

ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज के चार प्रोफेसर को जांच कमेटी में शामिल किया गया है। ये चारों प्रोफेसर पिछले चार दिनों से दोनों कालेजों के छात्र-छात्रों की समस्त डाक्यूमेंट की जांच करने में जुटे हुए हैं। अब इन प्रोफेसरों में से दो को धमकी भरी चिट्ठी मिली है। जिनमें प्रोफेसर आलोक कुमार श्रीवास्तव और प्रो. केके शर्मा शमिल हैं। दोनों को शुक्रवार शाम को चिट्ठी मिली है। उन पर लिखे पत्ते से स्पष्ट है कि चिट्ठी भेजने या भिजवाने वाला कालेज का ही छात्र है। चिट्ठी में लिखा है कि तू जहां भी होगा वहीं पर मारूंगा। देश में हो रही हत्या ओर वारदातों से भी सबक नहीं ले रहे हो, भुगतने के लिए तैयार रहो। दोनों प्रोफेसर का कहना है कि चिट्ठी मिलने से पूर्व कालेज में छुट्टी हो चुकी थी। अब शनिवार को कालेज खुलने पर ही निदेशक प्रो. एएन पांडेय के सामने मामले को रखेंगे। इसके बाद ही आगे कार्रवाई को शिकायत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed